बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने मुंबई में फीनिक्स मार्केट सिटी में किया कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन
Kia Kalyan Jewellers' New Showroom Inaugurated in Phoenix Market City

POSTED BY: ANGHA SAKPAL JULY 27, 2025
-
ग्राहकों को मिलता है विश्वस्तरीय माहौल में शॉपिंग का बेहतरीन अनुभव
मुंबई, (NHI) : भारत के सबसे बड़े और विश्वसनीय ज्वैलरी ब्रांड्स में से एक कल्याण ज्वैलर्स ने आज मुंबई स्थित फीनिक्स मार्केट सिटी में अपने नए शोरूम का उद्घाटन किया। बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने कल्याण ज्वैलर्स के इस ब्रांड न्यू शोरूम का शुभारंभ किया।
यह भव्य शोरूम कल्याण ज्वैलर्स के विभिन्न कलेक्शन्स से सजी शानदार डिज़ाइनों की विस्तृत रेंज प्रस्तुत करता है, और यहाँ ग्राहकों को एक प्रीमियम और विश्वस्तरीय खरीदारी का अनुभव मिलता है। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्साहित भीड़ उमड़ी, और इस दौरान तब्बू का गर्मजोशी से स्वागत हुआ, जिससे पूरे माहौल में ऊर्जा और उत्सव का संचार हुआ।
उद्घाटन के अवसर पर तब्बू ने कहा: “आज कल्याण ज्वैलर्स के इस नए शोरूम के उद्घाटन में शामिल होकर मैं बेहद खुश हूं। इस प्रतिष्ठित ब्रांड का हिस्सा बनना मेरे लिए वाकई सम्मान की बात है—क्योंकि यह एक ऐसा ब्रांड है जो विश्वास और पारदर्शिता जैसे मूल्यों में गहराई से रचा-बसा है। इसके साथ-साथ यहाँ ग्राहकों को हमेशा सबसे ज्यादा तवज्जो दी जाती है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे ग्राहक न केवल बेहतरीन सेवा बल्कि हमारी विविध और खूबसूरत ज्वैलरी कलेक्शन्स को भी भरपूर सराहेंगे।”
यह शोरूम मुंबई में कल्याण ज्वैलर्स की उपस्थिति को और मजबूत करता है, और ग्राहकों को खूबसूरती, विश्वसनीयता और शान का अद्वितीय मेल प्रदान करता है।
नए शोरूम पर टिप्पणी करते हुए कल्याण ज्वैलर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा, “मुंबई में कल्याण ज्वैलर्स के एक और ब्रांड न्यू शोरूम के लॉन्च के साथ, हमारा लक्ष्य एक ऐसा बेजोड़ इकोसिस्टम बनाना है जो हमारे ग्राहकों की अनूठी आवश्यकताओं को पूरा करे और उनके शॉपिंग अनुभव को और बेहतर बनाए। हम लगातार विकसित होने के लिए प्रतिबद्ध हैं और विश्व स्तरीय माहौल प्रदान करते हुए हम कंपनी के विश्वास और पारदर्शिता के मूल मूल्यों के प्रति सच्चे रहते हुए अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ खरीदारी की पेशकश जारी रखेंगे। साथ ही, कल्याण ज्वैलर्स में, हम उत्कृष्ट गुणवत्ता और बेहतरीन सेवा को प्राथमिकता देते हुए, शानदार और विशिष्ट ज्वेलरी डिज़ाइनों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करना भी जारी रखेंगे।”
लॉन्च के अवसर पर, कल्याण ज्वैलर्स ने मेकिंग चार्ज पर 25% की छूट की घोषणा की है, जबकि ₹2 लाख से अधिक की खरीदारी पर यह ऑफर दोगुना होगा। इसके अलावा, कल्याण स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट लागू होगी, जो कंपनी के सभी शोरूम में एक समान और बाजार में सबसे कम है। ये ऑफर सीमित अवधि के लिए मान्य हैं।
ग्राहकों को कल्याण ज्वैलर्स का 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट भी मिलेगा जो शुद्धता, आभूषणों के मुफ्त आजीवन रखरखाव, विस्तृत उत्पाद जानकारी और पारदर्शी विनिमय और बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है। यह सर्टिफिकेशन अपने हितैषी ग्राहकों को सर्वोत्तम पेशकश करने की ब्रांड की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
इस शोरूम में कल्याण ज्वैलर्स के लोकप्रिय घरेलू ब्रांड भी उपलब्ध होंगे, जिनमें मुहूर्त (शादी के आभूषणों की श्रृंखला), मुद्रा (हस्तनिर्मित प्राचीन आभूषण), निमाह (मंदिर के आभूषण), ग्लो (डांसिंग डायमंड्स), जिया (सॉलिटेयर जैसे हीरे के आभूषण), अनोखी (बिना कटे हीरे), अपूर्वा (विशेष अवसरों के लिए हीरे), अंतरा (शादी के हीरे), हेरा (रोजाना पहने जाने वाले हीरे), रंग (कीमती पत्थरों के आभूषण) और हाल ही में लांच की गई लीला (रंगीन पत्थर और हीरे के आभूषण) शामिल हैं।
ब्रांड, कलेक्शन और ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: https://www.kalyanjewellers.net/
About KalyanJewellers
Headquartered in Thrissur in the state of Kerala, Kalyan Jewellers is one the largest jewellery retailers in India with a presence in the Middle East and the USA. The company has enjoyed a longstanding presence in the Indian market for over three decades and has set industry benchmarks in quality, transparency, pricing and innovation. Kalyan offers an array of traditional and contemporary jewellery designs in gold, diamonds and precious stones catering to the distinct needs of customers. Kalyan Jewellers has over 390 showrooms across India, USA and the Middle East, with a retail area exceeding 9,08,000 sq. ft.




