श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का आईपीओ खुलेगा 22 दिसंबर से
श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ का आईपीओ खुलेगा 22 दिसंबर से
POSTED BY : ANAGHA SAKPAL DT. 18/12/2025 📞 9004379946
कुल इश्यू आकार – ₹10 प्रति इक्विटी शेयर के अनुसार अधिकतम 54,98,000 इक्विटी शेयर
आईपीओ आकार – ₹38.49 करोड़ (ऊपरी प्राइस बैंड पर)
प्राइस बैंड – ₹65 से ₹70 प्रति शेयर
लॉट साइज – 2,000 इक्विटी शेयर

मुंबई,( NHI.in): – श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (कंपनी ‘श्याम’) मुख्य रूप से अपने ब्रांड ‘SHYAM’ के तहत विभिन्न प्रकार के मसालों के निर्माण और प्रसंस्करण के कार्य में संलग्न है। कंपनी अपना इनिशिअल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ ) सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को खोलने का प्रस्ताव रखती है और ऊपरी मूल्य बैंड पर ₹38.49 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है। शेयर NSE इमर्ज प्लेटफ़ॉर्म पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।
इश्यू साइज 54,98,000 इक्विटी शेयरों का है, जिनका फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है, और मूल्य बैंड ₹65 – ₹70 प्रति शेयर तय किया गया है।
इक्विटी शेयर आवंटन –
- एंकर पोर्शन – अधिकतम 15,60,000 इक्विटी शेयर
- क्वालिफ़ाइड इंस्टिट्यूशनल बायर – अधिकतम 10,44,000 इक्विटी शेयर
- नॉन–इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स – कम से कम 7,86,000 इक्विटी शेयर
- रीटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स –– कम से कम 18,28,000 इक्विटी शेयर
- मार्केट मेकर – अधिकतम 2,80,000 इक्विटी शेयर
यह आईपीओ से प्राप्त शुद्ध राशि का उपयोग बढ़ती कार्यशील पूंजी की आवश्यकता को पूरा करने, कुछ बकाया ऋणों के पुनर्भुगतान/पूर्व-भुगतान, ब्रांड निर्माण और मार्केटिंग खर्च, मौजूदा विनिर्माण इकाई में नई अतिरिक्त मशीनरी लगाने हेतु पूंजीगत व्यय, मौजूदा विनिर्माण इकाई में सोलर रूफटॉप प्लांट की खरीद और स्थापना, तथा सामान्य कॉरपोरेट प्रयोजनों के लिए किया जाएगा।
आईपीओ का एंकर पोर्शन 19 दिसंबर 2025, शुक्रवार को खुलेगा, जबकि इश्यू 22 दिसंबर 2025, सोमवार को खुलेगा और 24 दिसंबर 2025, बुधवार को बंद होगा।
श्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड है, जबकि रजिस्ट्रार टू द इश्यू की भूमिका बिगशेयर सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड निभा रही है।
श्री रामावतार अग्रवाल, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने कहा: “हमारा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लॉन्च होना, श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की विकास यात्रा का एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव है। वर्षों में, हमारी कंपनी एक विविधीकृत खाद्य प्रसंस्करण संगठन के रूप में विकसित हुई है—हम अपने प्रमुख ब्रांड ‘SHYAM’ के तहत विभिन्न प्रकार के मसाले प्रस्तुत करते हैं, साथ ही किराना, जड़ी-बूटियों और सीज़निंग के विस्तृत पोर्टफोलियो के साथ भारत के बदलते स्वादों के अनुरूप काम करते हैं।
यह आईपीओ हमारे लिए रणनीतिक पूंजी जुटाने का अवसर है, जो हमारी क्षमताओं को और सुदृढ़ करेगा तथा विस्तार के अगले चरण को गति देगा। प्राप्त पूंजी का उपयोग कार्यशील पूंजी बढ़ाने, ब्रांड दृश्यता मजबूत करने, मौजूदा विनिर्माण इकाई में मशीनरी उन्नयन और सोलर रूफटॉप सिस्टम में निवेश हेतु किया जाएगा। ये पहल संचालन क्षमता बढ़ाएंगी, उत्पादन क्षमता में वृद्धि करेंगी और भारत एवं अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में हमारे विस्तार के दौरान स्थायी मूल्य सृजन का आधार बनेंगी।”
श्री अशोक होलानी, डायरेक्टर, होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा: “श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का यह आईपीओ ऐसे समय में आ रहा है जब कंपनी ने भारत के तेज़ी से उभरते खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में मज़बूत उपस्थिति दर्ज की है। विस्तृत उत्पाद पोर्टफोलियो और बढ़ती किराना, जड़ी-बूटी एवं सीज़निंग रेंज के साथ, कंपनी बदलती उपभोक्ता प्राथमिकताओं और भरोसेमंद घरेलू ब्रांडों की बढ़ती मांग का लाभ उठाने में सक्षम है।
यह आईपीओ कंपनी को वह पूंजी प्रदान करेगा जो परिचालन संरचना को मजबूत करने और सतत विस्तार के अगले चरण को बढ़ावा देने में आवश्यक है। कार्यशील पूंजी, ब्रांड निर्माण, विनिर्माण उन्नयन और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश—कंपनी के स्केल, दक्षता और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर स्पष्ट फोकस को दर्शाते हैं। हमें विश्वास है कि यह पब्लिक ऑफरिंग कंपनी की बाज़ार स्थिति को और मजबूत करेगी और भारत सहित उभरते वैश्विक बाज़ारों में इसके विकास लक्ष्यों को प्रोत्साहित करेगी।”
श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के बारे में:
श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में एक विविधीकृत खिलाड़ी के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी मुख्यतः “SHYAM” ब्रांड के तहत 160+ प्रकार के मसालों के निर्माण और प्रसंस्करण में संलग्न है। मसालों के अलावा, इसका पोर्टफोलियो आवश्यक किराना वस्तुओं, विभिन्न जड़ी-बूटियों और सीज़निंग्स के व्यापार तक विस्तृत है, जो बदलते पाक रुझानों को पूरा करता है।
संचालन के स्तर पर, कंपनी एक वर्टिकली इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन से लाभान्वित होती है, जिसके तहत कच्चा माल भारतभर के मंडियों से सीधे खरीदा जाता है और जयपुर के चोमू स्थित जटावली में स्थित इसकी समर्पित उत्पादन सुविधा में प्रसंस्कृत किया जाता है। यह सुविधा क्लीनिंग, ग्रेडिंग और ग्राइंडिंग सहित एंड-टू-एंड उत्पादन क्षमताएँ प्रदान करती है।
कंपनी एक मजबूत मल्टी-चैनल वितरण रणनीति अपनाती है, जिसके माध्यम से यह प्रभावी रूप से B2B और D2C दोनों बाजारों में प्रवेश करती है। इसकी B2B उपस्थिति जनरल ट्रेड, मॉडर्न ट्रेड, क्विक कॉमर्स और HoReCa तक फैली हुई है, साथ ही इसमें निर्यात और प्राइवेट लेबलिंग सेवाएँ भी शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी का एक डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर ऑनलाइन चैनल भी है। 5 ग्राम के सैशे से लेकर 25 किलोग्राम के बल्क पैक तक SKU लचीलेपन के साथ, श्याम धनी इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड घरेलू और वाणिज्यिक दोनों प्रकार की विविध मांगों को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से सक्षम है।
FY25 के दौरान, कंपनी ने ₹12,468.04 लाख का राजस्व, ₹1,452.06 लाख का EBITDA और ₹804.16 लाख का PAT हासिल किया। सितंबर 2025 को समाप्त छह महीने की अवधि के लिए कंपनी ने ₹6,377.96 लाख का राजस्व, ₹865.85 लाख का EBITDA और ₹420.03 लाख का PAT हासिल किया।
अस्वीकरण:
इस दस्तावेज़ में दिए गए कुछ वक्तव्य ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित नहीं हैं, बल्कि फॉरवर्ड-लुकिंग स्टेटमेंट्स हैं। ऐसे वक्तव्य सरकारी कार्रवाइयों, स्थानीय, राजनीतिक या आर्थिक विकास, तकनीकी जोखिमों और कई अन्य कारकों जैसे जोखिमों और अनिश्चितताओं के अधीन हैं, जो वास्तविक परिणामों को इन फॉरवर्ड-लुकिंग वक्तव्यों में उल्लिखित परिणामों से भिन्न कर सकते हैं। कंपनी इन वक्तव्यों के आधार पर लिए गए किसी भी कदम के लिए किसी भी प्रकार से ज़िम्मेदार नहीं होगी और आगामी घटनाओं या परिस्थितियों को प्रतिबिंबित करने के लिए इन फॉरवर्ड-लुकिंग वक्तव्यों को सार्वजनिक रूप से अपडेट करने का कोई दायित्व नहीं लेती है।


