Uncategorized

HUDCO Q4 Results 2025

HUDCO Q4 Results 2025

HUDCO Q4 Results 2025: कंपनी ने तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है. 7 मई 2025 को कंपनी का शेयर 217.95 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 213.20 रुपये पर खुला.

HUDCO यानी Housing and Urban Development Corporation Ltd. एक सरकारी क्षेत्र की वित्तीय कंपनी (Government PSU) है जो मुख्य रूप से आवास और शहरी विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स को फंडिंग (ऋण) और टेक्निकल सपोर्ट प्रदान करती है. आवास प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस देती है-HUDCO लोगों को घर बनाने और अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम्स के लिए फंडिंग करती है.खासकर गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए बनने वाले घरों को प्राथमिकता देती है.शहरी विकास योजनाओं में मदद करती है.HUDCO शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे – सड़कों, सीवेज, ड्रेनेज सिस्टम, स्ट्रीट लाइट्स, पानी की पाइपलाइन, आदि के लिए लोन देती है.लगर पालिकाएं, राज्य सरकारें और सरकारी संस्थाएं HUDCO से लोन लेकर ये काम करती हैं.परिवहन, ऊर्जा, और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को भी फंड करती है.जैसे मेट्रो रेल, बस डिपो, बस टर्मिनल, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स, सोलर लाइटिंग आदि.

HUDCO यानी Housing and Urban Development Corporation Ltd ने तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है. सालाना आधार पर मुनाफा बढ़ा है. ये 700 करोड़ से बढ़कर 728 करोड़ रुपये हो गया है. NII 761 करोड़ से बढ़कर 962 करोड़ रुपये हो गया है. 1.05 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है.

Housing & Urban Development Corporation Ltd के शेयर में तेज गिरावट आई है. 7 मई 2025 को कंपनी का शेयर 217.95 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 213.20 रुपये पर खुला. इसके बाद शेयर 4 फीसदी गिरकर 210 रुपये के नीचे आ गया. एक हफ्ते में शेयर -6 फीसदी गिरा है. वहीं, साल 2025 में शेयर -11 फीसदी टूटा है. तीन साल में रिटर्न 500 फीसदी बढ़ा है.

एफआईआई ने शेयर खरीदे है-दिसंबर के मुकाबले मार्च तिमाही में हिस्सेदारी बढ़ गई है. दिसंबर में हिस्सेदारी 2.08 फीसदी थी जो मार्च में बढ़कर 2.46 फीसदी हो गई.

लेकिन डीआईआई की ओर से खास एक्शन नहीं दिखा है. उनकी हिस्सेदारी दिसंबर के मुकाबले मार्च में 9.75 फीसदी से गिरकर 9.69 फीसदी पर आ गई हैं यानी मामूली बदलाव है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!