BusinessFitness

भारतीय MMA फाइटर संग्राम सिंह की मौजूदगी में मुंबई में ‘गिर वेजिज’ ऑर्गेनिक ब्रांड लॉन्च

उल्लेखनीय है कि संग्राम सिंह 5 अप्रैल 2026 को अर्जेंटीना में ‘समुराई फाइट लीग’ के तहत एक अंतरराष्ट्रीय MMA मुकाबले में भी उतरने वाले हैं, जहां उनका सामना फ्रांस के एक प्रतिद्वंद्वी से होगा।

POSTED BY : ANAGHA  SAKPAL DT. 16/03/2026 📞  9004379946

मुंबई NHI.IN(H) मिलावटी खाद्य पदार्थों और रासायनिक कीटनाशकों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे गंभीर प्रभाव को देखते हुए गुजरात के किसान-उद्यमी शैलेश जारिया ने मुंबई में अपने ऑर्गेनिक ब्रांड ‘गिर वेजिज’ की शुरुआत की। इस अवसर पर भारतीय MMA फाइटर और अभिनेता संग्राम सिंह भी मौजूद रहे, जिन्हें इस ब्रांड का एम्बेसडर बनाया गया है।

मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शैलेश जारिया ने बताया कि कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों के पीछे एक बड़ा कारण मिलावटी और केमिकल युक्त खाद्य पदार्थ भी हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं बाजार से फल-सब्जियां खरीदने जाता था तो अक्सर सोचता था कि हम खाना खरीद रहे हैं या धीरे-धीरे असर करने वाला ज़हर। तभी विचार आया कि हमारी पारंपरिक खेती को ऑर्गेनिक तरीके से विकसित कर लोगों तक शुद्ध और स्वस्थ भोजन पहुंचाया जाए।”

गुजरात के जूनागढ़ जिले के अमरापुर गिर गांव में स्थित ‘शैलेशभाई नी वाड़ी’ फार्म पर ‘गिर वेजिज’ ब्रांड के तहत ऑर्गेनिक खेती की जा रही है। यहां 30 से अधिक प्रकार के फल और 50 से ज्यादा सब्जियां उगाई जाती हैं, जिनमें आम, अमरूद, केला, पपीता, अनार, जामुन सहित कई मौसमी फल शामिल हैं। इसके अलावा गेहूं, बाजरा, मकई, चना और अरहर दाल जैसे अनाज भी उगाए जाते हैं। योजना के तहत इन उत्पादों को सीधे खेत से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा।

संग्राम सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज की तेज रफ्तार शहरी जिंदगी में लोग प्राकृतिक और शुद्ध भोजन से दूर होते जा रहे हैं। “बचपन में हम पेड़ों से सीधे फल तोड़कर खाते थे, लेकिन शहरों में वह अनुभव खत्म हो गया है। जब शैलेश जारिया ने मुझे अपने ऑर्गेनिक फार्म का आइडिया बताया और खेत से सीधे घरों तक ताजे फल-सब्जियां पहुंचाने की बात कही, तो मुझे यह पहल बेहद सकारात्मक लगी,” उन्होंने कहा। संग्राम सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद फार्म के फल चखकर देखे हैं और उनकी गुणवत्ता

‘गिर वेजिज’ के तहत शुरुआत में मुंबई के कांदिवली, बोरीवली, दहिसर और मालाड क्षेत्रों में हफ्ते में दो बार ऑर्गेनिक फल-सब्जियों की डिलीवरी की जाएगी। कंपनी का लक्ष्य किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित कर शुद्ध, ताजा और केमिकल-फ्री खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!