केवल उम्र के आधार पर कैन्सर के इलाज का फैसला नहीं होना चाहिए .
जेरिएट्रिक ऑन्कोलॉजी क्लिनिक के शुभारंभ पर अपोलो हॉस्पिटल नवी मुंबई जाहीर किया

POSTED BY : MRUNALI SAKPAL DATED ON : 08/09/2026 (8850212023)
नवी मुंबई, 8 सितंबर, 2026: एक समर्पित जेरिएट्रिक ऑन्कोलॉजी क्लिनिक के साथ, अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने नवी मुंबई में निजी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में विशेष जेरिएट्रिक कैन्सर का उपचार शुरू किया है।मनुष्य की उम्र हमेशा किसी व्यक्ति की शारीरिक सेहत, कामकाज संबंधी आत्मनिर्भरता या गहन उपचार को सहन करने की क्षमता को नहीं दर्शाती है। कमज़ोरी, पोषण संबंधी स्थिति, संज्ञानात्मक स्वास्थ्य, मौजूदा चिकित्सीय स्थितियां, दवाओं का बोझ और सामाजिक सहयोग जैसे कारक उपचार के निर्णयों और परिणामों को काफी हद तक प्रभावित कर सकते हैं।
भारत में लगभग हर 2 में से 1 कैन्सर का मामला अब 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में होने का अनुमान है, जो विशेष जेरिएट्रिक ओंकोलॉजी के उपचार की बढ़ती आवश्यकता को प्रमुखता से सामने लाता है। जैसे-जैसे भारत की आबादी प्रौढ़ हो रही है, अधिक परिवारों में माता-पिता और दादा-दादी में कैन्सर का निदान हो रहा है। फिर भी समान उम्र और समान कैन्सर वाले दो लोगों में उपचार को सहन करने की क्षमता काफी अलग हो सकती है। एक चुस्त और आत्मनिर्भर 80 वर्षीय व्यक्ति सुरक्षित रूप से स्टैंडर्ड उपचार प्राप्त कर सकता है, जबकि एक कमज़ोर 65 वर्षीय व्यक्ति को संशोधित उपचार कार्यक्रम, प्री-ट्रीटमेंट ऑप्टिमाइज़ेशन या अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता हो सकती है।
अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई में मेडिकल और प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी के प्रोफेसर और लीड कंसलटेंट डॉ. तेजिंदर सिंह ने कहा, “यहाँ उपचार के लिए आने वाले सभी कैन्सर के मरीज़ों में से एक-तिहाई की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। बुज़ुर्गों के लिए कैन्सर के उपचार में सभी के लिए एक समान दृष्टिकोण नहीं अपनाया जा सकता है। अकेले उम्र से यह पता नहीं चलता है कि कोई मरीज कीमोथेरेपी, इम्युनोथेरेपी, टार्गेटेड थेरेपी या सर्जरी के लिए पर्याप्त ठीक है या नहीं। महत्वपूर्ण बात है मरीज का संपूर्ण स्वास्थ्य, कामकाज संबंधी आत्मनिर्भरता, पोषण संबंधी स्थिति, संज्ञानात्मक क्षमता, सह-विद्यमान बीमारियां और व्यक्तिगत उपचार के लक्ष्य। इस क्लिनिक के माध्यम से, यह सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक बुजुर्ग मरीज को सही उपचार मिले, सही तीव्रता के साथ मिले, और हर निर्णय के केंद्र में जीवन की गुणवत्ता और गरिमा बरकरार रहे।”
डॉ. सायली दामले – कंसल्टेंट, जेरिएट्रिक मेडिसिन, अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने कहा:
“जेरिएट्रिक ऑन्कोलॉजी का मतलब बुजुर्ग मरीजों को कम उपचार देना नहीं है। इसका उद्देश्य उन चुस्त मरीजों के अपेक्षाकृत कम उपचार को रोकना है जो कैन्सर थेरेपी से लाभान्वित हो सकते हैं और उन कमज़ोर मरीजों के अति-उपचार को भी रोकना है जिन्हें टोलने योग्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। एक विस्तृत जेरिएट्रिक असेसमेंट हमें समय रहते जोखिमों की पहचान करने, सुधार योग्य चिंताओं का समाधान करने और इस तरह से देखभाल को व्यक्तिगत बनाने की अनुकूलता देता है जिससे सुरक्षा बेहतर हो और बेहतर परिणामों में सहायता मिले।”
यह क्लिनिक मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, जेरिएट्रिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट, फीजियोथेरेपिस्ट, सायकोलॉजिस्ट और अन्य सहायक स्पेशलिस्टोर की एक मल्टीडिसिप्लिनरी टीम को एक साथ लाता है। यह सहयोगात्मक मॉडल रोगियों और परिवारों को निदान और उपचार की योजना से लेकर सहायक देखभाल और फॉलो-अप तक, कैन्सर उपचार की पूरी यात्रा में समन्वित देखभाल प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
यह पहल बुजुर्गों में कैन्सर के उपचार से जुड़ी आम गलतफहमियों को दूर करने का भी प्रयास करती है। केवल अधिक उम्र के कारण किसी मरीज को कीमोथेरेपी, सर्जरी, इम्युनोथेरेपी या टार्गेटेड थेरेपी से अपने आप बाहर नहीं किया जाना चाहिए। इसी प्रकार, जब कमज़ोरी या अन्य कमियों की पहचान की जाती है, तब अक्सर उन्हें पोषण संबंधी सहायता, फिजिकल रिहैबिलिटेशन, तर्कसंगत दवाओं और सह-विद्यमान रोगों के बेहतर प्रबंधन जैसे उपायों के माध्यम से ठीक किया जा सकता है।
जेरिएट्रिक ऑन्कोलॉजी क्लिनिक के शुभारंभ के साथ, अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई बुजुर्ग होती आबादी के लिए प्रमाण आधारित, मरीज़-केंद्रित कैन्सर देखभाल के प्रति अपनी वचनबद्धता को दृढ़ करता है। यह क्लिनिक बुजुर्गों और उनके परिवारों को कैन्सर नियंत्रण को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, आराम और जीवन की गुणवत्ता के साथ संतुलित करते हुए, अधिक जानकारी के साथ उपचार का निर्णय लेने में मदद करेगा।
अपोलो हॉस्पिटल्स के बारे में
अपोलो ने हेल्थकेयर में तब क्रांति ला दी जब डॉ. प्रताप रेड्डी ने 1983 में चेन्नई में पहला हॉस्पिटल खोला। आज, अपोलो दुनिया का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म है, जिसके 76 हॉस्पिटल्स में 10,400 से ज़्यादा बेड, 7,113 से ज़्यादा फार्मेसी, 308 क्लिनिक, 2,457 डायग्नोस्टिक सेंटर्स, और 800 से ज़्यादा टेलीमेडिसिन सेंटर हैं। यह दुनिया के अग्रणी कार्डिएक सेंटर्स में से एक है, जिसने 3,00,000 से अधिक एंजियोप्लास्टी और 2,00,000 सर्जरियाँ की हैं। अपोलो अनुसंधान और इनोवेशन में निवेश करना जारी रखे हुए है ताकि सबसे उन्नत टेक्नोलॉजी, उपकरण और उपचार प्रोटोकॉल व्यवहार में लाए जा सकें और यह सुनिश्चित किया जा सके कि मरीज़ों को दुनिया की सबसे अच्छी देखभाल मिल सके। अपोलो परिवार के 1,20,000 सदस्य बेहतरीन देखभाल देने और दुनिया को पहले से बेहतर बनाने के लिए समर्पित हैं।



