प्रोमो आऊट: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
10 साल बाद जेल से लौटी तुलसी, क्या बिखरते शांतिनिकेतन को फिर से जोड़ पाएगी?

POSTED BY : MRUNALI SAKPAL DT. 08/07/2026 📞 8850212023

Leap Promo: https://www.instagram.com/reel/DZ9av3lE4sB/?igsh=aWYxYmFrdnkwMnBn
क्योंकि सास भी कभी बहू थी अब अपने सबसे भावुक और बड़े मोड़ में प्रवेश करने जा रहा है। कहानी में 10 साल का लीप आने वाला है, जो अपने साथ टूटे रिश्ते, बिखरे परिवार और कई अनसुलझे सवाल लेकर आएगा।
एक दशक जेल में बिताने के बाद तुलसी विरानी आखिरकार शांतिनिकेतन लौटती है। लेकिन जिस परिवार को उसने कभी प्यार और एकता के धागे में बांधकर रखा था, वह अब पहले जैसा नहीं रहा। उसके दोनों बेटे, करण और गौतम, आज एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े हैं, जिससे परिवार के भीतर भावनाओं और रिश्तों का बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।

करण का किरदार निभा रहे हितेन तेजवानी के लिए भी तुलसी की वापसी कई पुराने जख्म और अनकहे सवालों को फिर से सामने ले आती है। जहां एक तरफ करण अपनी भावनाओं से जूझ रहा है, वहीं तुलसी को इस सच्चाई का सामना करना पड़ता है कि शांतिनिकेतन अब वह घर नहीं रहा, जिसकी एकता को बचाने के लिए उसने अपनी पूरी जिंदगी लगा दी थी। क्या तुलसी एक बार फिर विरानी परिवार को साथ ला पाएगी?
इस अहम ट्रैक के बारे में बात करते हुए हितेन तेजवानी ने कहा, “शांतिनिकेतन में अब आपके लिए कोई जगह नहीं है”। अपनी तुलसी मां से ये कहना करण के लिए शायद सबसे मुश्किल पलों में से एक था। उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे ऐसा कहना पड़ेगा। 10 साल बाद तुलसी मां जेल से लौटती हैं, लेकिन उनकी वापसी उनके जीवन का सबसे बड़ा झटका लेकर आती है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी का यह अब तक का सबसे भावुक अध्यायों में से एक होने वाला है। करण के लिए तुलसी मां हमेशा वह शख्स रही हैं, जिन पर उसे सबसे ज्यादा भरोसा था और जिन्हें वह बेहद सम्मान देता था। लेकिन उनकी वापसी उसे उन भावनाओं और सवालों का सामना करने पर मजबूर कर देती है, जिनके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं था। इस ट्रैक की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ करण के गुस्से की कहानी नहीं होगी, बल्कि एक ऐसे बेटे की कहानी होगी जो टूटे दिल, निराशा और अनगिनत सवालों से जूझ रहा है। यही बात दर्शकों को भी भावुक कर देगी। दर्शकों को भावनाओं से भरा एक रोमांचक ट्रैक देखने को मिलेगा, जहां करण और गौतम परिवार और तुलसी की जगह को लेकर दो अलग राहों पर खड़े नजर आएंगे। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तुलसी मां शांतिनिकेतन की दरारों को भरकर विरानी परिवार को एक बार फिर एकजुट कर पाएंगी?
Tune in to Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi every day at 10:30 PM on Star Plus and anytime on JioHotstar.




