Uncategorized

शॉपर्स स्टॉप और आरबीएल बैंक ने लॉन्च किए तीन तरह के को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड 

गोल्ड, प्लैटिनम और ब्लैक कार्ड लेकर आए हैं शॉपर्स स्टॉप ग्राहकों के लिए फैशन और ब्यूटी से जुड़े रिवॉर्ड, खास सुविधाएं और अनुभव

POSTED BY  : MRUNALI SAKPAL DATED ON  : 21/08/2026 (8850212023)

मुंबई (RMN.COM) : शॉपर्स स्टॉप और आरबीएल बैंक ने एक नया तीन तरह का (थ्री-टियर) को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो लॉन्च किया है, जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने पेश किया। इसमें शॉपर्स स्टॉप और आरबीएल बैंक के गोल्ड, प्लैटिनम और ब्लैक क्रेडिट कार्ड शामिल हैं। फैशन और ब्यूटी के मामले में शॉपर्स स्टॉप की पहचान हमेशा से एक भरोसेमंद क्यूरेटर की रही है, हर साल इस ब्रांड से 5 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जुड़ते हैं और इसके फर्स्ट सिटीजन क्लब के 1.35 करोड़ मेंबर हैं। यह कार्ड इसी क्यूरेशन वाली सोच को आगे बढ़ाते हुए ग्राहकों को एक विशिष्‍ट रिवॉर्ड और फायदों वाला अनुभव देते हैं, जिसमें बेहतर रिवॉर्ड, मेंबरशिप, वेलकम बेनिफिट और खास तरीके से तैयार किए गए अनुभव शामिल हैं।

इस साझेदारी में शॉपर्स स्टॉप के बड़े फैशन और ब्यूटी नेटवर्क को आरबीएल बैंक की क्रेडिट कार्ड क्षेत्र में विशेषज्ञता और बड़े पैमाने के अनुभव के साथ जोड़ा गया है। यह नया पोर्टफोलियो एक अलग तरह का शॉपिंग अनुभव देने के लिए बनाया गया है, जिसमें ग्राहकों को सिर्फ खरीदारी पर ही नहीं, बल्कि शॉपर्स स्टॉप के साथ उनके जुड़ाव पर भी फायदा मिलता है।

ग्राहक इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और उन्हें तुरंत कार्ड मिल जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया आसान और झंझट-मुक्त हो जाती है। शॉपर्स स्टॉप पर पहले ही लेनदेन से इस कार्ड के फायदे मिलने शुरू हो जाते हैं। यह कार्ड बैंक के नेटवर्क पार्टनर वीज़ा के साथ मिलकर लॉन्च किया गया है।

इस लॉन्च पर बात करते हुए शॉपर्स स्टॉप के कस्टमर केयर एसोसिएट, एमडी और सीईओ कविंद्र मिश्रा ने कहा, “शॉपर्स स्टॉप में हमारा मानना है कि हर शॉपिंग का सफर फायदेमंद, आसान और यादगार होना चाहिए। आरबीएल बैंक के साथ हमारी यह साझेदारी भारतीय ग्राहकों को लेकर हमारी गहरी समझ को पेमेंट और क्रेडिट कार्ड में आरबीएल बैंक की विशेषज्ञता के साथ जोड़ती है। को-ब्रांडेड कार्ड की यह नई रेंज फैशन और ब्यूटी के क्षेत्र में रिवॉर्ड, खास सुविधाओं और अनुभवों का एक अलग तरह का माहौल बनाने के लिए तैयार की गई है। त्‍वरित रिवॉर्ड और मुफ्त मेंबरशिप से लेकर खास अनुभव और माइलस्टोन बेनिफिट तक, हमें खुशी है कि हम अपने ग्राहकों को शॉपर्स स्टॉप के साथ उनके सफर के हर पड़ाव पर और अधिक मूल्य एवं लाभ प्रदान कर रहे हैं।”

इस लॉन्च पर बात करते हुए आरबीएल बैंक में क्रेडिट कार्ड के हेड बिक्रम सिंह यादव ने कहा, “हम एक ऐसा बैंक हैं जो हमेशा प्रोडक्ट इनोवेशन पर काम करता है, और इस साझेदारी को लेकर हमारा सपना है कि हम भारत के सबसे शानदार क्रेडिट कार्ड में से एक बनाएं। यह को-ब्रांडेड कार्ड एक सच्चे स्टाइल पार्टनर की तरह डिज़ाइन किया गया है, जो ग्राहकों के फैशन के अनुभव में एक एक विशिष्ट आकर्षण एवं भव्यता प्रदान करता है। इससे ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा के साथ-साथ कई बेहतरीन रिवॉर्ड और खास सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा।”

वीज़ा में इंडिया के कंट्री मैनेजर ऋषि छाबड़ा ने कहा, “वीज़ा में हमारा फोकस हमेशा से रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने पर रहा है, यानी हर खर्च के साथ ग्राहकों को ज्यादा फायदा और विकल्प देना। और जैसे-जैसे शॉपिंग का तरीका बदल रहा है, वीज़ा पेमेंट के क्षेत्र में लगातार नए-नए तरीके ला रहा है, ताकि हर अनुभव पहले से ज्यादा सुरक्षित, आसान और सहज बने। आरबीएल बैंक और शॉपर्स स्टॉप के साथ इस साझेदारी के जरिए हम भरोसा, सहूलियत और रोजमर्रा का फायदा देना जारी रख रहे हैं, जिससे यह साबित होता है कि भुगतान करने और प्राप्त करने का सर्वोत्तम माध्यम वीज़ा ही है।”

ग्राहक तीन तरह के कार्ड में से चुन सकते हैं:

आरबीएल बैंक शॉपर्स स्टॉप गोल्ड क्रेडिट कार्ड: 750 रुपये की कीमत वाली मुफ्त गोल्ड मेंबरशिप, शॉपर्स स्टॉप पर हर 200 रुपये के खर्च पर 10 अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट, 1,000 रुपये का वेलकम गिफ्ट, और हर तिमाही व सालाना मिलने वाले माइलस्टोन बेनिफिट।

आरबीएल बैंक शॉपर्स स्टॉप प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड: 1,500 रुपये की कीमत वाली मुफ्त प्लैटिनम मेंबरशिप, शॉपर्स स्टॉप पर हर 200 रुपये के खर्च पर 10 अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट, 2,000 रुपये का शॉपर्स स्टॉप वेलकम वाउचर और 2,000 रुपये का गिफ्ट, नि:शुल्‍क मेकओवर का अनुभव, और बेहतर माइलस्टोन बेनिफिट।

आरबीएल बैंक शॉपर्स स्टॉप ब्लैक क्रेडिट कार्ड: 4,500 रुपये की कीमत वाली मुफ्त ब्लैक मेंबरशिप, शॉपर्स स्टॉप पर हर 200 रुपये के खर्च पर 15 अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट, 3,000 रुपये का शॉपर्स स्टॉप वेलकम वाउचर और 3,000 रुपये का गिफ्ट, नि:शुल्‍क मेकओवर का अनुभव, और बेहतर माइलस्टोन बेनिफिट।

तीनों कार्ड पर कार्डधारक शॉपर्स स्टॉप के बाहर होने वाले पात्र लेनदेन पर हर 200 रुपये के खर्च पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट कमा सकते हैं, यह नियम और मासिक सीमा के मुताबिक होगा। हर कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट की कीमत अलग-अलग होती है, ब्लैक कार्ड पर 1 पॉइंट की कीमत 1 रुपये तक, प्लैटिनम पर 0.50 रुपये और गोल्ड पर 0.25 रुपये होती है।

इन कार्ड पर मुफ्त शॉपर्स स्टॉप मेंबरशिप, तेज रफ्तार से मिलने वाले रिवॉर्ड, वेलकम बेनिफिट, मेकओवर का अनुभव और हर तिमाही व सालाना मिलने वाले माइलस्टोन रिवॉर्ड जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो लागू पात्रता शर्तों और नियमों के मुताबिक होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!