Business

भारत की महिलाओें के केश संबंधी आंतरिक स्वास्थ्य की ट्राया हैल्थ ने की पड़ताल

POSTED BY : MRUNALI SAKPAL DATED ON : 13/11/2026  [8850212023] 

मुंबई [NHI] : ट्राया हैल्थ ने आज अपनी ’फीमेल हेयर हैल्थ स्टडी’ के नतीजे जारी किए। भारत भर की 3,80,363 महिलाओं को शामिल करके किए गए इस अध्ययन में तनाव के स्तर, नींद की गुणवत्ता और आंतों के स्वास्थ्य साथ-साथ बालों के गिरने के पैटर्न की भी पड़ताल की गई। यह पाया गया कि जिन महिलाओं के बाल झड़ते हैं, उनमें ज्यादा तनाव, नींद की कमी और आंतों की समस्या रहती है। जिन महिलाओं के बाल पतले हो रहे हैं या जिनकी मांग चौड़ी हो रही है, उनमें ये तीन कारण प्रमुख होते हैं। इन सब निष्कर्षों पर ट्राया का दृष्टिकोण स्पष्ट हैः तनाव, नींद और आंतों की सेहत, बाल झड़ने के जाने-माने जैविक कारण हैं, हर एक का अपना अलग और अच्छी तरह से दर्ज मैकेनिज्म होता है। लंबे समय तक तनाव से बढ़ा हुआ कोर्टिसोल बालों के बढ़ने के चरण को छोटा कर देता है। खराब नींद रात में रोम कूपों की मरम्मत में रुकावट डालती है। आंतों की खराबी उन पोषक तत्वों (आयरन, विटामिन डी एवं ज़िंक) के अवशोषण में रुकावट डालती है जिनकी रोम कूपों की वृद्धि हेतु जरुरत होती है। फिर भी, ज्यादातर महिलाएं बालों के झड़ने की समस्या का निवारण तेल, शैम्पू और सामयिक उपचार से करने की कोशिश करती हैं। यह अध्ययन बताता है कि केशों के मामले में शरीर के अंदर क्या हो रहा है।

इस अध्ययन के मुख्य निष्कर्ष

  • इस अध्ययन में शामिल 95.8 प्रतिशत महिलाओं के बाल साफ तौर पर झड़ते हैं।
  • बालों का पतला होना सबसे आम पैटर्न है (53.7 प्रतिशत), इसके बाद मांग का चौड़ा होना (22.1 प्रतिशत) और साइड का पतला होना (19.1 प्रतिशत) है।
  • 52 प्रतिशत महिलाओं में तनाव का स्तर मध्यम से अधिक की श्रेणी में है, 38.1 प्रतिशत अच्छी नींद नहीं ले पा रही हैं, और 51.7 प्रतिशत को पेट की दिक्कतें हैं।
  • 46.6 प्रतिशत महिलाएं इन तीन में से दो या उससे अधिक कारणों से जूझ रही हैं, और 6 में से हर 1 महिला (16.4 प्रतिशत) इन तीनों से पीड़ित है।
  • जिन महिलाओं के बाल साइड में पतले होते हैं या मांग चौड़ी होती है, उनमें पतले बालों वाली महिलाओं की तुलना में ज्यादा तनाव, नींद की कमी व पेट की समस्या पाई गई है।

अंदरुनी सेहत का जायज़ा

तनाव

इस अध्ययन में शामिल 52 प्रतिशत महिलाएं मध्यम स्तर से उच्च स्तर के तनाव में हैं, और हर 4 में से 1 से अधिक (25.3 प्रतिशत) महिला लगभग हर दिन तनाव महसूस करती है। दीर्घकालिक तनाव बाल झड़ने का एक जाना-माना जैविक कारण है। शरीर का प्राथमिक तनाव हार्मोन, कोर्टिसोल का बढ़ा हुआ स्तर, बालों के सक्रिय वृद्धि के चरण को छोटा कर देता है, जिससे रोम कूप तय समय से पहले विश्राम की अवस्था में चले जाते हैं। लगातार तनाव ऐस्ट्रोजन जैसे हार्मोन को भी खराब कर सकता है, गौर तलब है कि ऐस्ट्रोजन वृद्धि की अवस्था को बल देता है और रोम कूपों की सेहत की भी रक्षा करता है। जब इन हार्मोनों में गड़बड़ी होती है, तो रोम कूपों से बाल झड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसके परिणाम धीरे-धीरे देखने में आते हैं। तनाव से बाल अचानक नहीं झड़ने लगते; तनाव कई महीनों तक जमा होता रहता है तब जाके उसके नतीजे में बाल झड़ना शुरु होते हैं। और चूंकी यह बदलाव धीरे-धीरे होता है, इसलिए ज्यादातर औरतें अपने तनाव को बाल झड़ने की समस्या से कभी नहीं जोड़तीं जो वे झेल रही थीं।

नींद

इस अध्ययन में शामिल 38.1 प्रतिशत औरतें ठीक से सो नहीं पा रही हैं। खराब नींद बाल झड़ने का एक जाना-माना जैविक कारण है। गहरी नींद में, शरीर ग्रोथ हार्मोन रिलीज़ करता है, जो रोम कूपों के अंदर कोशिकाओं के नवीनीकरण के लिए आवश्यक है। रात में जब नींद में निरंतर खलल पड़ता रहा है, तो मरम्मत की अवधि घट जाती है। जिन रोम कूपों की पूरी तरह से मरम्मत नहीं हो पाती, वे हर वृद्धि चक्र के साथ पतले व कमजोर बाल बनाते हैं। समय के साथ, सघनता कम हो जाती है। इसके बाद बाल धीरे-धीरे और फैलकर झड़ते हैं। ज्यादातर औरतें इसे तनाव या उम्र की वजह मानती हैं। सालों से धीरे-धीरे बढ़ रही नींद की कमी को लगभग कभी भी एक वजह के तौर पर नहीं पहचाना जाता।

आंत

इस अध्ययन में शामिल 51.7 प्रतिशत महिलाओं को पेट (आंतों) की दिक्कतें हैं, जैसे ऐसिडिटी, पेट फूलना (ब्लोटिंग), गैस या कब्ज़।हमारी आंतों में ही वे पोषक तत्व अवशोषित होते हैं जिन पर रोम कूप निर्भर करते हैं। जब पेट का काम ठीक से नहीं होता, तो इन पुष्टिकरों का अवशोषण कम हो सकता है, भले ही आहार पर्याप्त हो। एक महिला अच्छा खा रही हो, सप्लीमेंट्स ले रही हो, और फिर भी अगर उसकी आंतें ठीक से प्रोसैसिंग नहीं कर रहीं हैं तो उसके रोम कूपों में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। खासकर आयरन की कमी महिलाओं में बाल झड़ने की  सबसे आम और कम पहचानी जाने वाली वजहों में से एक है और इसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है क्योंकि पेट के कनेक्शन की कभी जांच नहीं की जाती।

सलोनी आनंद, सह-संस्थापक, ट्राया हैल्थ

’’बालों का झड़ना इस बात का संकेत है कि अंदर क्या हो रहा है। मैंने हज़ारों महिलाओं से बात की है जो अपने शरीर के अंदर क्या हो रहा है, यह देखने के बजाय, किसी चमत्कार का इंतजार करते हुए प्रोडक्ट्स और सप्लीमेंट्स बदलती रहती हैं। उनमें से लगभग किसी को भी यह नहीं बताया गया कि उनका स्ट्रेस, उनकी नींद, या उनकी गट हैल्थ उनके बालों से जुड़ी है। भारत में यह बातचीत बहुत लंबे समय से नहीं हुई है। यह स्टडी इसे शुरु करने की हमारी कोशिश है।’’

तीनों कारकों की एकसाथ अहमियत

तनाव, नींद और पेट अकेले व अलग काम नहीं करते। ये एक-दूसरे को प्रभावित कर सकते हैं। तनाव नींद में खलल डालता है, और खराब नींद से कोर्टिसोल बढ़ा रहता है, जिससे हार्मोनल गड़बड़ी बढ़ जाती है, जिसका असर बालों की वृद्धि पर पड़ता है। पेट और दिमाग एक-दूसरे को संकेत देते हैं, इसलिए पेट की परेशानी और तनाव एक-दूसरे को और प्रभावित कर सकते हैं, जबकि खराब अवशोषण से रोम कूपों को आवश्यक पुष्टिकर नहीं मिल पाते। इस अध्ययन में, ये तीनों अक्सर एक साथ दिखते हैं। 46.6 प्रतिशत महिलाओं में इनमें से दो या उससे ज्यादा कारक मौजूद होते हैं।

बाल ज्यादा झड़ना यानी आंतरिक बोझ ज्यादा

इस अध्ययन में महिलाओं को उनके बाल झड़ने के पैटर्न और उनके अंदरुनी हैल्थ मार्कर, दोनों के आधार पर जांचा गया। जिन महिलाओं के बाल पतले हो रहे हैं, जो सबसे आम पैटर्न है, वे तीनों मार्करों पर राष्ट्रीय औसत से थोड़ा नीचे हैं। जिन महिलाओं के बाल साइड से पतले हो रहे हैं या मांग चौड़ी हो रही है, वे तीनों में इससे ऊपर हैं।

Hair Fall Pattern % of Women Stress Sleep Gut
Thinnng 53.7% 51.4% 37.5% 50.1%
Side Thinning 19.1% 54.2% 39.2% 54.6%
Partition Widening 22.1% 53.6% 39.6% 54.1%
National Average   52.0% 38.1% 51.7%

जिन महिलाओं का साइड थिनिंग (साइड से बात पतले) या पार्टीशन वाइडनिंग (मांग चौड़ी होना) होता है, उनमें थिनिंग वाली महिलाओं की तुलना में ज्यादा तनाव, खराब नींद और पेट पर ज्यादा बोझ पाया गया। अंतर मामूली है, 2 से 4 अंक के बीच, लेकिन वे हर मार्कर पर एक जैसे हैं। यह वही है जो हम ट्राया में देखते हैं: जिन महिलाओं का साइड थिनिंग या पार्टीशन वाइडनिंग होता है, उनमें अंदरुनी दबाव ज्यादा होता है।

भारत में सबसे खराब स्थिति कहां है?

Region Stress Sleep Gut
Maharashtra 52.8% 41.1% 52.4%
Karnataka 51.5% 40.0% 49.4%
UP 50.1% 34.7% 53.2%
Telangana 53.7% 42.1% 44.1%
Delhi 51.7% 37.3% 56.0%
West Bengal 57.7% 39.3% 58.7%
Gujarat 51.5% 35.6% 50.1%
Tamil Nadu 55.6% 43.1% 45.4%
Madhya Pradesh 50.4% 34.3% 50.0%
Bihar 47.5% 32.6% 51.9%
Rajasthan 48.9% 31.1% 50.8%
Odisha 52.5% 35.5% 54.9%
National Average 52% 38.1% 51.7%

 

इस अध्ययन में पश्चिम बंगाल में किसी भी इलाके के मुकाबले सबसे ज्यादा तनाव और पेट की समस्या सबसे ज्यादा है। तनाव 57.7 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से 5.7 अंक ज्यादा है। आंतों की समस्याएं 58.7 प्रतिशत हैं, जो 7 अंक ज्यादा हैं। वहां लगभग 10 में से 6 महिलाओं को पेट की समस्याएं हैं, जिससे रोम कूपों तक पोषक तत्व पहुंचने में रुकावट आ सकती है। तनाव बालों को बचाने वाले हार्मोनों को बिगाड़ता है। पश्चिम बंगाल में, दोनों ही एक ही समय में राष्ट्रीय औसत से काफी ऊपर हैं।

तमिलनाडु में नींद सबसे खराब है। 43.1 प्रतिशत औरतें ठीक से सो नहीं पातीं, जो राष्ट्रीय औसत से 5 अंक ज्यादा है और किसी भी इलाके में सबसे ज्यादा है। 55.6 प्रतिशत औरतों का तनाव 3.6 अंक ज्यादा है। खराब नींद से रात भर की मरम्मत पर दुष्प्रभाव पड़ता है, जिस पर रोम कूप निर्भर करते हैं, और तनाव उन हार्मोन्स को बिगाड़ देता है जो रोम कूपों को उनके वृद्धि चरण में रखते हैं। तमिलनाडु में, दोनों ही एक ही समय में राष्ट्रीय औसत से ऊपर हैं।

तेलंगानाः तनाव और नींद दोनों राष्ट्रीय औसत से ऊपर हैं। 53.7 प्रतिशत लोगों में स्ट्रेस 1.7 अंक ज्यादा है। 42.1 प्रतिशत लोगों में खराब नींद 4 अंक ज्यादा है और किसी भी इलाके में दूसरी सबसे खराब है। तनाव नींद में खलल डालता है, और खराब नींद से कोर्टिसोल बढ़ा रहता है, जिससे हार्मोनल गड़बड़ी बढ़ जाती है जिससे बालों की वृद्धि पर असर पड़ता है।

पेट की समस्या के मामले में पश्चिम बंगाल के बाद दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दूसरे नंबर पर है। 56.0 प्रतिशत महिलाओं को पेट की समस्या है, जो राष्ट्रीय औसत से 4.3 अंक ज्यादा है। पेट की परेशानी महिलाओं के आयरन, विटामिन डी और प्रोटीन अवशोषित करने के तरीके पर असर डाल सकती है। एक महिला अच्छा खा सकती है और नियमित सप्लीमेंट ले सकती है, फिर भी अगर उसकी आंतें पोषण को ठीक से अवशोषित नहीं कर रही हैं तो उसे नतीजे नहीं दिखेंगे। दिल्ली में यह आंकड़ा हर 2 महिलाओं में से 1 से अधिक महिला है।

ट्राया ने क्या पाया

हर 4 में से 1 से अधिक महिलाएं (25.3 प्रतिशत) लगभग रोजाना तनाव महसूस करती हैं। 38.1 प्रतिशत ठीक से सो नहीं पाती हैं। आधे से अधिक महिलाओं को पेट की समस्याएं हैं। लगभग आधी महिलाओं को तीन में से दो या उससे ज्यादा समस्याएं हैं, और यह बोझ उन महिलाओं पर ज्यादा है जिनके बाल साइड में या मांग में से झड़ गए हैं। बाल झड़ने की समस्या से जूझ रही अधिकांश भारतीय महिलाएं इसे ऊपरी तौर से ही ठीक करने की कोशिश कर रही हैं। यह अध्ययन भीतर की ओर इशारा करता है। तनाव पर ध्यान देने की जरूरत है। नींद का ख्याल रखने की आवश्यकता है। पेट की जांच करने की जरूरत है, क्योंकि जब तक पुष्टिकरों के अवशोषण की खामी का पता नहीं चलता और उसे दुरुस्त नहीं किया जाता, तब तक रोम कूपों को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाएंगे। ट्राया में, हम आंतरिक पड़ताल से अपना काम शुरु करते हैं और स्कैल्प (सिर की त्वचा) के साथ-साथ इसका उपचार करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!