IPO AND MARKET NEWS

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशंस लिमिटेड का आईपीओ 15 अक्टूबर 2026 को खुलेगा

कंपनी ने इसके लिए प्रति इक्विटी शेयर 558 से 586 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है।

POSTED BY  : MRUNALI SAKPAL DATED ON  : 12/10/2026 (8850212023) 📞

  • फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयर्स की फेस वैल्यू (₹10 प्रति शेयर) का 55.8 गुना है, और कैप प्राइस इक्विटी शेयर्स की फेस वैल्यू (₹10 प्रति शेयर) का 58.6 गुना है।
  • बिड/ऑफर गुरुवार, 15 अक्टूबर, 2026 को खुलेगा और सोमवार, 19 अक्टूबर, 2026 को बंद होगा (“बिड डेट्स”)
  • एंकर इन्वेस्टर बिड/ऑफर पीरियड बुधवार, 14 अक्टूबर, 2026 को होगा।
  • बोली कम से कम 25 इक्विटी शेयर्स के लिए और उसके बाद 25 इक्विटी शेयर्स के मल्टीपल में लगाई जा सकती हैं (“बिड्स की संख्या”)
  • आरएचपी लिंक : https://www.icicisecurities.com/console/uploads/actual/BONFIGLIOLI-TRANSMISSION-LIMITED—RHP_1791727263_81.pdf 

 

Mumbai : (NHI) बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशंस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक इश्यू (आईपीओ) गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को बंद होगा।आईपीओ में निवेशक न्यूनतम 25 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। इसके बाद 25 शेयरों के गुणक में बोली लगाई जा सकेगी। शेयरों का अंकित मूल्य 10 रुपये प्रति शेयर है। इस आधार पर इश्यू का न्यूनतम मूल्य अंकित मूल्य का 55.8 गुना और अधिकतम मूल्य 58.6 गुना है। इस इश्यू में कंपनी के प्रवर्तक शेयरधारक बोनफिग्लियोली एस.पी.ए. की ओर से 4,32,39,042 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। यानी इस आईपीओ के तहत मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे।

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशंस लिमिटेड भारत में मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन तथा औद्योगिक ड्राइव समाधान उपलब्ध कराने वाली प्रमुख प्रौद्योगिकी-आधारित कंपनियों में शामिल है। कंपनी विभिन्न उद्योगों और अंतिम उपयोग वाले बाजारों के लिए उच्च सटीकता वाले गियर मोटर, गियरबॉक्स और ड्राइव सिस्टम का निर्माण करती है। ये उत्पाद कई औद्योगिक प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

(बाएँ से दाएँ)
1. लुईसा सैटा – बोनफिग्लिओली एस.पी.ए. की ग्रुप मुख्य वित्त अधिकारी।
2. केनाडी वी. कैप्पल्ली – बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक।
3. जी. ए. बालाजी – बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन्स लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी।

कंपनी की पहचान वैश्विक स्तर पर स्थापित बोनफिग्लियोली ब्रांड से जुड़ी है, जिसकी दुनिया भर में लगभग 70 वर्षों से उपस्थिति है। भारत में कंपनी 25 वर्षों से अधिक समय से कारोबार कर रही है। इटली में मुख्यालय वाली इसकी प्रवर्तक कंपनी बोनफिग्लियोली एस.पी.ए. मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन तथा औद्योगिक ड्राइव समाधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल है।

आईपीओ के तहत पेश किए जाने वाले इक्विटी शेयर बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड में सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।  इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, बीएनपी पारिबा, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड और जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!