द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड – भारत की सबसे नई एएमसी – ने पहले ही दिन सेबी में दाखिल किये 4 एसआईडी
भारत की सबसे नई एएमसी – ने पहले ही दिन सेबी में दाखिल किये 4 एसआईडी
विशिष्ट खुदरा रणनीति पर ज़ोर, नेतृत्व टीम और ट्रस्टी बोर्ड संविधान की घोषणा
मुंबई, : पैंटोमैथ ग्रुप की कंपनी द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने 18 जुलाई 2025 को म्यूचुअल फंड लाइसेंस मिलते ही चार योजना सूचना दस्तावेज़ (एसआईडी) दाखिल करने वाली पहली नई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) बनकर शानदार शुरुआत की। चार एसआईडी दाखिल करना भारत के खुदरा निवेशकों के हित में कंपनी के केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह कदम एएमसी की रणनीतिक स्पष्टता और शुरू से ही परिचालन तत्परता को भी दर्शाता है, जो धन सृजन को लोकतांत्रिक बनाने और देश के विकसित भारत दृष्टिकोण के अनुरूप समावेशी वित्तीय भागीदारी में मदद करने के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। दिलचस्प बात यह है कि द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड भारत का एकमात्र फंड हाउस है जिसकी स्थापना एक महिला मधु लुनावत ने की और वही इसका नेतृत्व करती हैं।
द वेल्थ कंपनी एसेट मैनेजमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, सुश्री मधु लूनावत ने कहा, “धन सृजन सिर्फ पैसों की बात नहीं है – यह भरोसे, समय और तरक्की की बात है। पहले, बड़े निवेश के बिना अच्छे निवेश के मौके मिलना मुश्किल था। द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड का मानना है कि बड़े निवेशकों की समझ अब हर भारतीय के धन सृजन के सपनों को पूरा करे। हमारा काम सही इरादे से शुरू होता है, न कि दूसरों की नकल से। हम वही करते हैं जो सही है, न कि सिर्फ लोकप्रिय है। क्योंकि सच्चे विकसित भारत में, समृद्धि सबके लिए उपलब्ध होनी चाहिए।
एएमसी ने यह भी घोषणा की कि उसने निवेश प्रबंधन, संचालन, अनुपालन और संस्थागत रणनीति में गहन विशेषज्ञता और पूरक अनुभव के साथ अपना नेतृत्व मज़बूत करने के लिए उद्योग के अनुभवी दिग्गजों को शामिल किया है।
एएमसी ने श्री प्रसन्न पाठक को डिप्टी सीईओ, सुश्री अपर्णा शंकर को सीआईओ-इक्विटी, श्री उमेश शर्मा को सीआईओ-ऋण, श्री देबाशीष मोहंती को मुख्य रणनीति अधिकारी और श्री भालचंद्र जोशी को मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया है। द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड मज़बूत टीम, दृष्टिकोण और दृढ़ विश्वास के साथ, निवेश में अनुशासन, संस्थागत भरोसा और लंबी अवधि के लिए रिटेल निवेशकों के साथ तालमेल बनाना चाहती है, ताकि हर आयु वर्ग के निवेशकों के लिए धन सृजन को आसान बनाया जा सके।
नेतृत्व टीम की संयुक्त विशेषज्ञता एएमसी को भारत के महत्वाकांक्षी खुदरा निवेशकों को संस्थागत-स्तर का निवेश प्रबंधन प्रदान करने में मदद करती है, जो समावेशी धन और पूंजी निर्माण के माध्यम से विकसित भारत को बढ़ावा देने के राष्ट्रीय उद्देश्य के अनुरूप है।
इसके अलावा, ट्रस्टी बोर्ड और एएमसी बोर्ड में संचालन, नीति और लोक प्रशासन में अनुकरणीय साख वाले प्रतिष्ठित स्वतंत्र निदेशक शामिल हैं। ये सभी उच्च मानकों और संस्थागत विश्वसनीयता के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को मज़बूत करते हैं। वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड ने 1978 बैच के प्रतिष्ठित आईएएस अधिकारी डॉ. राम सेवक शर्मा को नियुक्त किया है, जो यूआईडीएआई के पूर्व महानिदेशक, ट्राई के अध्यक्ष, ओएनडीसी के अध्यक्ष रहे हैं; 1982 बैच की प्रतिष्ठित आईएएस अधिकारी श्रीमती रश्मि वर्मा ने 2012 से 2015 तक कपड़ा मंत्रालय में सचिव के रूप में काम किया है; 1982 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी डॉ. हुकुम चंद जैन, वित्त मंत्रालय और राजस्व विभाग से दशकों का अनुभव लेकर आए हैं; श्री कृष्ण कुमार जालान, 1982 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने सरकार के विभिन्न अंगों में 35 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा की है। वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के सचिव के रूप में तैनात रहे साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रभारी अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद तक पहुंच और साथ ही उन्होंने आईडीबीआई बैंक और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में भी काम किया; और चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री अतुल जोशी एक अनुभवी आर्थिक नीति विशेषज्ञ और बैंकर हैं, जिन्हें पूंजी बाजार और संस्थागत वित्त में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।
बोर्ड न केवल पूंजी बाज़ार की गहराई का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के अनुभव का भी प्रतिनिधित्व करता है, जिसके सदस्यों ने भारत की सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक डिजिटल परिसंपत्तियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और जिन्हें नीति और लोग, दोनों की समझ है।
इस एएमसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.wealthcompanyamc.in का भी अनावरण किया है, जिसके ज़रिये वह पारदर्शिता, सुलभता और निर्बाध प्रौद्योगिकी एकीकरण के माध्यम से खुदरा निवेश तक पहुंच को सरल और व्यक्तिगत ज़रूरत के अनुरूप ढालने योग्य बनाना चाहती है।
द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड का उद्देश्य धन सृजन को सबके लिए सुलभ बनाना और देश में वित्तीय समावेश का विस्तार करना है। इसका हर पहलू—संचालन और उत्पाद रणनीति से लेकर डिजिटल जुड़ाव तक—विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है जिसका लक्ष्य है भारत के लोगों को देश की औपचारिक वित्तीय प्रणालियों में भाग लेने और उनसे लाभ उठाने के लिए सशक्त बनाना।



