Business

Joyalukkas के मुलुंड शोरूम में 23 अक्टूबर से शुरू होगा ‘ब्रिलियंस डायमंड ज्वेलरी शो’

‘ब्रिलियंस डायमंड ज्वेलरी शो’ का आयोजन मुलुंड स्थित जॉयअलुक्कास शोरूम में 8 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।

POSTED BY  :  ANAGHA SAKPAL DATED ON  : 23/10/2026 (9004379946) 📞 

Mumbai (NHI) : दुनिया भर में पसंद किए जाने वाले आभूषण ब्रांड Joyalukkas के मुलुंड स्थित शोरूम में 23 अक्टूबर 2026 से ‘ब्रिलियंस डायमंड ज्वेलरी शो’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष प्रदर्शनी में हीरे के आभूषणों की उत्कृष्ट कारीगरी, आकर्षक डिजाइनों और आधुनिक शैली का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

 

इस प्रदर्शनी में शादी-विवाह के लिए खास तौर पर तैयार किए गए आकर्षक डायमंड सेट्स से लेकर रोजाना पहनने के लिए उपयुक्त आधुनिक और स्टाइलिश आभूषणों तक की विस्तृत रेंज पेश की जाएगी। पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक डिजाइन का मेल पेश करने वाले ये आभूषण प्रदर्शनी के दौरान सीमित अवधि के लिए उपलब्ध होंगे।

 

Joyalukkas ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जॉय अलुक्कास ने कहा, “ब्रिलियंस डायमंड ज्वेलरी शो हीरों की सदाबहार खूबसूरती और आभूषणों के डिजाइन में उत्कृष्टता हासिल करने के हमारे जुनून को समर्पित है। मुलुंड हमारी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। त्योहारी सीजन में आयोजित यह प्रदर्शनी ग्राहकों को ऐसे खास डिजाइन देखने और चुनने का अनूठा अवसर प्रदान करेगी, जो खूबसूरती, व्यक्तिगत पसंद और बेहतरीन कारीगरी का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।”

इस खास अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी पेश किया गया है। प्रदर्शनी की अवधि के दौरान 1 लाख रुपये या उससे अधिक मूल्य के डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी पर ग्राहकों को एक सोने का सिक्का मुफ्त दिया जाएगा। इस ऑफर के साथ ग्राहक अपनी त्योहारी खरीदारी को और भी खास बना सकेंगे। ग्राहकों को हीरों के खूबसूरत आभूषणों की शानदार रेंज देखने और लग्जरी, प्रेम तथा सदाबहार खूबसूरती का अनुभव करने के लिए इस प्रदर्शनी में आने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!