Banking

बैंक ऑफ़ इंडिया का दूसरी तिमाही में निवल लाभ 25% बढ़कर हुआ ₹3,202 करोड़; परिचालन लाभ बढ़ा 33%  

वैश्विक कारोबार 21% बढ़कर ₹18.93 लाख करोड़ हुआ; सकल एनपीए सुधरकर 1.60% हुआ

POSTED BY  : ANAGHA SAKPAL DATED ON  : 23/10/2026 (9004379946) 📞 

मुंबई (NHI) : बैंक ऑफ़ इंडिया ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही एवं छमाही के वित्तीय परिणाम की घोषणा की। वित्तीय वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में बैंक का निवल लाभ वर्ष-दर-वर्ष 25.34% की वृद्धि के साथ ₹3,202 करोड़ हो गया। वित्तीय वर्ष 27 की पहली छमाही में निवल लाभ वर्ष-दर-वर्ष 30% की वृद्धि के साथ ₹6,270 करोड़ हो गया। वित्तीय वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में बैंक के आरओए और आरओई सुधरकर क्रमशः 1.01% और 16.36% हो गए।  वित्तीय वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में बैंक का परिचालन लाभ वर्ष-दर-वर्ष 33.19% की वृद्धि के

साथ ₹5,089 करोड़ हो गया, जबकि वित्तीय वर्ष 27 की पहली छमाही में परिचालन लाभ वर्ष- दर-वर्ष 30% की वृद्धि के साथ ₹10,140 करोड़ रहा। तिमाही के दौरान निवल ब्याज आय वर्ष- दर-वर्ष 18.52% की वृद्धि के साथ ₹7,007 करोड़ हो गई, जबकि गैर-ब्याज आय में वर्ष-दर- वर्ष 24.78% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹2,770 करोड़ रही। वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन वर्ष-दर-वर्ष 6 बीपीएस के सुधार के साथ 2.47% रहा और लागत से आय अनुपात वर्ष-दर-वर्ष 507 बीपीएस के सुधार के साथ 47.95% रहा। बैंक का वैश्विक कारोबार वर्ष-दर-वर्ष 21.13% की वृद्धि के साथ ₹18.92 लाख करोड़ के पार

पहुँच गया। वैश्विक जमा में वर्ष-दर-वर्ष 21.59% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹10.37 लाख करोड़ के पार पहुँच गया। वैश्विक अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 20.58% की वृद्धि के साथ ₹8.55 लाख करोड़ के पार हो गया। विदेशी अग्रिम में वर्ष-दर-वर्ष 35.21% की वृद्धि हुई और यह ₹1.51

लाख करोड़ हो गया। खुदरा अग्रिम में वर्ष-दर-वर्ष 19.27%, एमएसएमई अग्रिम में वर्ष-दर-वर्ष 20.27% तथा कृषि अग्रिम में वर्ष-दर-वर्ष 16.34% की वृद्धि दर्ज की गई। घरेलू सकल अग्रिमों

में खुदरा, कृषि एवं एमएसएमई अग्रिमों की हिस्सेदारी 58.63% रही। सितंबर 2026 में घरेलू कासा जमा वर्ष-दर-वर्ष 7.17% बढ़कर ₹3.07 लाख करोड़ हो गया। सकल एनपीए अनुपात वर्ष-दर-वर्ष 94 बीपीएस के सुधार के साथ 1.60% हो गया। निवल

एनपीए अनुपात 23 बीपीएस के सुधार के साथ 0.42% हो गया। प्रावधान कवरेज अनुपात 94.45% रहा। वित्तीय वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में स्लिपेज अनुपात 0.15% रहा तथा ऋण लागत 0.12% रही। 30 सितंबर, 2026 की स्थिति के अनुसार बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 17.78% रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 109 बीपीएस की वृद्धि दर्शाता है। इसी अवधि में सीईटी-1 अनुपात 15.49% रहा। डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में, ओमनी नियो मोबाइल बैंकिंग के उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर 1.49 करोड़ से अधिक तथा इंटरनेट बैंकिंग के उपयोगकर्ताओं की संख्या 1.11 करोड़ से अधिकहो गई। डिजिटल लेनदेन वर्ष-दर-वर्ष 25% की वृद्धि के साथ 2.21 बिलियन हो गए। बैंक नेवित्तीय वर्ष 27 की पहली छमाही के दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत 7.07 लाख नए खाते खोले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!