बीएनवाई और कमिंस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वूमन द्वारा टेक्नोलॉजी सेक्टर में महिलाओं को और अधिक सक्षम बनाने के लिए ‘शक्ति अलायंस’ लॉन्च

POSTED BY : MRUNALI SAKPAL DATED ON : 09/10/2026 (8850212023) 📞
पुणे (NHI) : बीएनवाई (NYSE: BNY) जो ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की अग्रणी कंपनी है और कमिंस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वूमन (सीसीओईडब्ल्यू) ने आज मल्टी-ईयर इनिशिएटिव ‘शक्ति अलायंस’ के लॉन्च की घोषणा की। यह पहल एआई और इंजीनियरिंग एजुकेशन में इन्वेस्टमेंट के माध्यम से महिला टेक लीडर्स की भावी पीढ़ी को तैयार करने में मदद के लिए डिजाइन की गई है। शक्ति अलायंस मुख्य रूप से एक्सपीरियंशियल लर्निंग, अप्लाइड रिसर्च, करिकुलम एनरिचमेंट और फैकल्टी डेवलपमेंट पर फोकस करेगा, जिससे स्टूडेंट्स और फैकल्टी को बढ़ते एआई-केंद्रित दुनिया में सफल होने के लिए जरूरी स्किल्स, नॉलेज और इंडस्ट्री का डायरेक्ट एक्सपीरियंस मिल सकेगा।
यह सहयोग बीएनवाई की ग्लोबल इंजीनियरिंग एक्सपर्टीज और बड़े पैमाने पर एआई को उपयोग में लाने के अनुभव, और कमिंस कॉलेज की टेक्नोलॉजी क्षेत्र में एकेडमिक एक्सीलेंस को एक साथ लाता है। इस सहयोग से स्किल्ड टैलेंट को और अधिक निपुण बनाना, साथ ही स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल लर्निंग और इंडस्ट्रीज का दृष्टिकोण प्रदान करना, दोनों संस्थाओं की प्रतिबद्धता दिखती है। इस सहयोग के तहत नीचे दिए गए प्रमुख क्षेत्रों में अवसरों की तलाश किए जाने की उम्मीद है:
एक्सपीरियंशियल लर्निंग: प्रोजेक्ट्स, मेंटरशिप और इंडस्ट्री के साथ डायरेक्ट इंटरैक्शन के माध्यम से स्टूडेंट्स को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट डेवलपमेंट और एजाइल डिलीवरी मेथड्स का प्रैक्टिकल अनुभव मिलने का अवसर। एआई रिसर्च लैब: इंडस्ट्री के लिए उपयोगी एआई एप्लीकेशंस के डेवलपमेंट और एकेडमिक कोलैबोरेशन पर फोकस करने वाली रिसर्च लेबोरेटरी के माध्यम से संभावित एआई इनोवेशन इनिशिएटिव्स की खोज।
करिकुलम एनरिचमेंट: करिकुलम में जॉइंट सुधार, संभावित कैपस्टोन प्रोजेक्ट्स के अवसर और एकेडमिक लर्निंग को प्रैक्टिकल टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग प्रैक्टिसेज से जोड़ने वाले इंडस्ट्री पार्टिसिपेशन इनिशिएटिव्स। फैकल्टी डेवलपमेंट: इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज और मॉडर्न इंजीनियरिंग प्रैक्टिसेज को अपनाने के लिए फैकल्टी के लिए ट्रेनिंग, नॉलेज शेयरिंग और बीएनवाई के एक्सपर्ट्स के साथ इंटरैक्शन के अवसर।

“एआई टेक्नोलॉजी क्षेत्र में सफल होने के लिए जरूरी स्किल्स को नया आकार दे रहा है,” ऐसा बीएनवाई की चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर और ग्लोबल हेड ऑफ इंजीनियरिंग ली-एन रसेल ने कहा। “स्टूडेंट्स को क्लासरूम लर्निंग का प्रैक्टिकल वर्कप्लेस में उपयोग कर पाने और फैकल्टी को अप्लाइड रिसर्च और मॉडर्न टीचिंग मेथड्स का विस्तार कर पाने के लिए बीएनवाई के लंबे इंडस्ट्री अनुभव को सीसीओईडब्ल्यू के साथ मिलाते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है। हम मिलकर महिला इंजीनियर्स की अगली पीढ़ी को प्रैक्टिकल वर्क एक्सपीरियंस दिलाने और इस एआई-एनेबल्ड दुनिया में लीडरशिप करने के लिए नए रास्ते बना रहे हैं।”
“यह सहयोग सीसीओईडब्ल्यू और बीएनवाई के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों में बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ है,” ऐसा कमिंस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वूमन की प्रिंसिपल डॉ. माधुरी खांबेटे ने कहा। “इंजीनियरिंग क्षेत्र में महिलाओं को सक्षम बनाने की हमारी परंपरा को बीएनवाई की इंडस्ट्री एक्सपर्टीज के साथ जोड़कर हम छात्राओं के लिए मौजूदा डिमांड के अनुसार स्किल्स डेवलप करने के नए अवसर पैदा करेंगे। हम महिला इंजीनियर्स की भावी पीढ़ी में भविष्य के लिए तैयार टैलेंट गढ़ने, इनोवेशन को बढ़ावा देने, इंडस्ट्री के लिए जरूरी तैयारी बनाने और लीडरशिप क्वालिटी को बढ़ाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को आगे ले जाने के लिए बेहद उत्सुक हैं।”



