यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही/वर्ष के लिए वित्तीय परिणाम
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- तिमाही/वर्ष के लिए वित्तीय परिणाम

POSTED BY : ANAGHA SAKPAL DT. 26/04/2026 📞 9004379946
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही/वर्ष के लिए बैंक के लेखों का आज अनुमोदन किया है.
मुंबई NHI.IN(H)
| वित्तीय वर्ष 26 के मुख्य बिन्दु
1. बैंक के निदेशक मण्डल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष में अपेक्षित अनुमोदन के अधीन रु. 5.00 प्रति इक्विटी शेयर (रु.10 प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य का 50%) के लाभांश की संस्तुति की है. 2. वित्तीय कार्यनिष्पादन: वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान बैंक का निवल लाभ ₹ 18,697 करोड़ था. वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान बैंक की ब्याज आय ₹ 1,05,992 करोड़ रुपये रही। 3. कारोबार में वृद्धि बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 5.78% की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 9.74% की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 2.72% की वृद्धि हुई है. 31 मार्च, 2026 तक बैंक का कुल कारोबार ₹ 23,85,502 करोड़ है. 4. जमा में वृद्धि वैश्विक जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 2.72% की वृद्धि हुई है. 31 मार्च, 2026 तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार ₹ 13,06,891 करोड़ है. 5. रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई (रैम) क्षेत्र में वृद्धि बैंक के रैम क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.56% की वृद्धि हुई है, जिसमें वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 16.75% की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 18.75% की वृद्धि हुई है. घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम 57.49% है. 6. एनपीए में कमी: – 31.03.2026 को कुल एनपीए (%) वर्ष दर वर्ष आधार पर 78 बीपीएस की गिरावट के साथ 2.82% रहा तथा निवल एनपीए (%) वर्ष दर वर्ष आधार पर 15 बीपीएस की गिरावट के साथ 0.48% रहा है. 7. सशक्त पूंजी अनुपात सीआरएआर 31.03.2026 को 18.10% रहा. सीईटी 1 अनुपात दिनांक 31.03.2025 के 14.98% के सापेक्ष 31.03.2026 को सुधार के साथ 15.69% रहा. 8. प्रतिलाभ: वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान बैंक का आस्तियों एवं इक्विटी पर प्रतिलाभ क्रमशः 1.25% एवं 15.86% रहा. |
परिणाम की मुख्य विशेषताएँ
| मद
(₹ करोड़ में) |
तिमाही | वार्षिक | ||||
| दिसंबर-25
(तिमाही) |
मार्च-26
(तिमाही) |
QoQ
(%) / bps |
मार्च-25
(वित्त वर्ष) |
मार्च-26
(वित्त वर्ष) |
YoY
(%) / bps |
|
| कुल कारोबार | 22,39,740 | 23,85,502 | 6.51 | 22,55,141 | 23,85,502 | 5.78 |
| वैश्विक जमा | 12,22,856 | 13,06,891 | 6.87 | 12,72,247 | 13,06,891 | 2.72 |
| चालू जमा | 67,752 | 84,087 | 24.11 | 86,409 | 84,087 | -2.69 |
| बचत जमा | 3,47,342 | 3,75,990 | 8.25 | 3,39,916 | 3,75,990 | 10.61 |
| कासा | 4,15,094 | 4,60,077 | 10.84 | 4,26,325 | 4,60,077 | 7.92 |
| कासा (%) | 33.94 | 35.21 | 127 | 33.51 | 35.21 | 170 |
| सीडी अनुपात (%) | 83.89 | 83.27 | -62 | 77.35 | 83.27 | 592 |
| खुदरा | 2,45,541 | 2,53,083 | 3.07 | 2,16,777 | 2,53,083 | 16.75 |
| कृषि | 1,75,294 | 1,83,394 | 4.62 | 1,78,479 | 1,83,394 | 2.75 |
| एमएसएमई | 1,56,203 | 1,62,007 | 3.72 | 1,36,423 | 1,62,007 | 18.75 |
| रैम अग्रिम | 5,77,038 | 5,98,484 | 3.72 | 5,31,679 | 5,98,484 | 12.56 |
| सकल अग्रिम | 10,16,884 | 10,78,611 | 6.07 | 9,82,894 | 10,78,611 | 9.74 |
| आय | ||||||
| ब्याज आय | 26,443 | 26,439 | -0.02 | 1,05,909 | 1,05,992 | 0.08 |
| ब्याज से इतर आय | 4,541 | 5,412 | 19.18 | 19,813 | 19,435 | -1.91 |
| ब्याज व्यय | 17,115 | 17,033 | -0.48 | 68,695 | 69,333 | 0.93 |
| परिचालन व्यय | 6927 | 6,863 | -0.92 | 25,937 | 27,474 | 5.93 |
| निवल ब्याज आय | 9,328 | 9,406 | 0.84 | 37,214 | 36,659 | -1.49 |
| परिचालन लाभ | 6,942 | 7,955 | 14.59 | 31,090 | 28,620 | -7.95 |
| निवल लाभ | 5,017 | 5,316 | 5.96 | 17,987 | 18,697 | 3.95 |
| अनुपात | ||||||
| एनआईएम (%) | 2.76 | 2.64 | -12 | 2.91 | 2.70 | -21 |
| जमा लागत (%) | 5.31 | 5.23 | -8 | 5.52 | 5.39 | -13 |
| अग्रिम से प्राप्त लाभ(%) | 8.27 | 7.98 | -29 | 8.74 | 8.27 | -47 |
| आय लागत अनुपात (%) | 49.95 | 46.31 | -364 | 45.48 | 48.98 | 350 |
| आरओए (%) | 1.35 | 1.36 | 1 | 1.26 | 1.25 | -1 |
| आरओई (%) | 17.09 | 18.04 | 95 | 17.20 | 15.86 | -134 |
| सकल एनपीए (%) | 3.06 | 2.82 | -24 | 3.60 | 2.82 | -78 |
| निवल एनपीए(%) | 0.51 | 0.48 | -3 | 0.63 | 0.48 | -15 |
| पीसीआर (%) | 95.13 | 95.03 | -10 | 94.61 | 95.03 | 42 |
| क्रेडिट लागत (%) | 0.09 | 0.16 | 7 | 0.77 | 0.23 | -54 |
| सीईटी-1 (%) | 13.94 | 15.69 | 175 | 14.98 | 15.69 | 71 |
| सीआरएआर (%) | 16.49 | 18.10 | 161 | 18.02 | 18.10 | 8 |
नेटवर्क:
- 8,697 शाखाएँ, विदेशी शाखाओं सहित
- 8,656 एटीएम
- 26,147 बीसी केंद्र
- 138 एमएलपी (एमएसएमई ऋण केंद्र)
- 143 आरएलपी (खुदरा ऋण केंद्र)
- 76 एएलपी (कृषि ऋण केंद्र)
- 117 एमएसएमई फ़र्स्ट, शाखाएं
- 1,675 गोल्ड ऋण केंद्र
- 12 लार्ज कॉर्पोरेट शाखाएं एवं 38 मिड कॉर्पोरेट शाखाएं
- 3 सैमबी एवं 28 एआरबी
वित्तीय समावेशन योजनाएं:
सरकार समर्थित योजनाएं जैसे पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, पीएमजेडीवाई और एपीवाई के माध्यम से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई वित्तीय समावेशन योजनाओं का उद्देश्य बाधाओं को समाप्त करना और समाज के निम्न आय वर्ग को आर्थिक मूल्य वाली वित्तीय सेवाएं प्रदान करना है.
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना(पीएमजेजेबीवाई):
यह एक सरकार द्वारा समर्थित जीवन बीमा योजना है, जिसमें 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 3.09 लाख नए नामांकन किए गए हैं.
- प्रधानमंत्री सुरक्षाबीमा योजना(पीएमएसबीवाई):
यह एक सरकार द्वारा समर्थित दुर्घटना बीमा योजना है, जिसमें 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 10.25 लाख नए नामांकन किए गए हैं.
- प्रधानमंत्री जन धन योजना(पीएमजेडीवाई):
हमारे बैंक ने 31.03.2026 तक पीएमजेडीवाई योजना के अंतर्गत ₹ 15,964 करोड़ की राशि के कुल 3.40 करोड़ खाते खोले हैं. 31.03.2025 तक ₹ 13,266 करोड़ की राशि के कुल 3.21 करोड़ खाते खोले गए थे.
- अटल पेंशन योजना (एपीवाई):
एपीवाई एक पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों पर लक्षित है तथा 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 2.27 लाख नए नामांकन किए गए हैं.
- महिला उद्यमियों के लिए यूनियन नारी शक्ति योजना:
वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के दौरान ₹ 560 करोड़ के 3,080 आवेदन मंजूर किए गए.
- हरित पहल हेतु ऋण सुविधा: –
- नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र: – 31.03.2026तक ₹ 33,572 करोड़ की ऋण राशि मंजूर की गई.
- यूनियन ग्रीन वाहन: – 03.2026 तक ₹ 2,084 करोड़ की ऋण राशि मंजूर की गई.




