क्या आप २०२६ में ऐसी स्नातक शिक्षा चाहते हैं जो आपको भविष्य के लिए तैयार करे?
जल्दी कीजिए! NMIMS UG के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख २६ मई है!

POSTED BY : ANAGHA SAKPAL DATED ON 19/05/2026 ( 9004379946 )
Mumbai ( NHI.COM ) :- आज के बदलते दौर में उद्योग लगातार विकसित हो रहे हैं, इसलिए मौजूदा दौर के छात्र ऐसे स्नातक कार्यक्रमों की तलाश में रहते हैं जो शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ प्रायोगिक अनुभव, अलग-अलग विषयों की पढ़ाई और करियर के लिए तैयार करने वाली क्षमताओं का शानदार मेल हो। मर्सर | मेटल इंडिया ग्रेजुएट स्किल इंडेक्स २०२५’ की रिपोर्ट बताती है कि, भारत के सिर्फ़ ४२.६% स्नातकों के पास ही नौकरी के लिए ज़रूरी कौशल है, जो उद्योग की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा के बढ़ते महत्व को दर्शाता है। छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने वाली शिक्षा की बढ़ती मांग को देखते हुए, SVKM के नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) ने अलग-अलग विषयों की स्नातक शिक्षा प्रदान करने के लिए बेहतरीन परिवेश तैयार किया है। इसका उद्देश्य छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने के अलावा, उन्हें अनुभव से सीखने, तार्किक चिंतन करने, बातचीत की कला में माहिर बनने और असल दुनिया के अनुभव के ज़रिए करियर के बदलते मौकों के लिए तैयार करना है।
शैक्षणिक वर्ष २०२६–२७ के लिए, NMIMS अपने मुंबई, नवी मुंबई, शिरपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, चंडीगढ़ और अहमदाबाद स्थित विभिन्न परिसरों में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों के लिए अवसर प्रदान कर रहा है। पंजीकरण चुने गए विषय के आधार पर विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से किए जाते हैं, जिनमें NPAT (कॉमर्स), NCET (इंजीनियरिंग और फार्मेसी), NLAT (कानून), NDAT (डिज़ाइन), और MST (गणित, सांख्यिकी और डेटा साइंस) शामिल हैं। शैक्षणिक वर्ष २०२६–२७ के लिए स्नातक कार्यक्रमों के पंजीकरण की आखिरी तारीख २६ मई, २०२६ है।
इच्छुक छात्र कार्यक्रम के विवरण और पात्रता मानदंडों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, और प्रवेश के लिए संस्थान के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:




