किड्ज़ेनिया इंडिया ने रोल-प्ले के ज़रिए छोटे बच्चों को बैंक का कामकाज सिखाने के लिए बंधन बैंक के साथ साझेदारी की
बच्चे इस गतिविधि के ज़रिए खाता खोलने, चेक जमा करके पैसे लेने और एटीएम से पैसे निकालने जैसे बैंकिंग के आसान कामों को खुद करके देख सकते हैं।

POSTED BY : ANAGHA SAKPAL DATED ON 17/06/2026 ( 9004379946 )
मुंबई ( NHI.COM ) किड्ज़ेनिया इंडिया पूरी दुनिया में एडुटेनमेंट के क्षेत्र में सबसे आगे है, जिसने बच्चों को बेहद दिलचस्प रोल-प्ले के ज़रिए बैंकिंग की दुनिया से अवगत कराने के लिए बंधन बैंक के साथ साझेदारी की है। इस गतिविधि को ऐसे डिज़ाइन किया गया है कि बच्चों के लिए पैसों के लेनदेन और बैंकिंग से जुड़ी सीख बेहद मज़ेदार और उनकी उम्र के हिसाब से हो। यहाँ बच्चे खुद एक ग्राहक या बैंक कर्मचारी बनकर बहुत ही मज़ेदार तरीके से और व्यावहारिक अनुभव वाले माहौल में बैंकिंग की बुनियादी बातें सीख सकते हैं।
इसके साथ ही वे बचत करने की अहमियत, समझदारी से खर्च करने, पैसों से जुड़े फ़ैसले लेने और ग्राहक सेवा जैसी ज़रूरी बातें भी सीख सकते हैं। इस गतिविधि को बच्चों में पैसे से जुड़ी समझ और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, ताकि वे समझ सकें कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बैंक कैसे काम करते हैं।


इस
मौके पर बंधन बैंक के एमडी एवं सीईओ, श्री पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “बंधन बैंक में हम मानते हैं कि, पैसों की समझ और उसका सही तरीके से इस्तेमाल करने की आदतें जीवन में बहुत कम आने वाले हुनर हैं, और हम किड्ज़ेनिया के साथ मिलकर छोटे बच्चों को बैंकिंग की दुनिया को करीब से जानने का मौका देने वाले हैं। इस अनुभव से बच्चे खुद करके सीखने वाली और मजेदार गतिविधियों के ज़रिए इन बातों को समझ पाएंगे। हमें एक ऐसी पहल का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है, जो रोल-प्ले के ज़रिए बच्चों में आत्मविश्वास, फ़ैसला लेने की क्षमता और पैसों की सही समझ को बढ़ावा देती है।”
लॉन्च के मौके पर, किड्ज़ेनिया इंडिया के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर, श्री तरनदीप सिंह सेखों ने कहा, “किड्ज़ेनिया में हमारा मानना है कि बच्चे जब किसी काम को खुद अपने हाथों से करते हैं, तो वे असल दुनिया को अच्छे से समझ पाते हैं। बैंकिंग की समझ भी जीवन में काम आने वाला ऐसा हुनर है जो सिर्फ़ पैसों के लेन-देन तक सीमित नहीं है— बल्कि यह बच्चों को कम उम्र से ही पैसे कमाने की अहमियत, बचत करने, सही फैसले लेने और अपनी ज़िम्मेदारियों को समझने में मदद करता है।
किड्ज़ेनिया सिटी में बंधन बैंक का खुलना बिल्कुल सही कदम है, क्योंकि बच्चे यहाँ पहले से ही ‘किडज़ोस’ नाम की हमारी करेंसी का इस्तेमाल करके एक कामकाजी अर्थव्यवस्था का अनुभव ले रहे हैं। इस गतिविधि के ज़रिए बच्चे चेक जमा करके पैसे ले सकते हैं, सेविंग्स अकाउंट खोल सकते हैं, उस पर ब्याज कमा सकते हैं और बहुत ही मज़ेदार तरीके से बैंकिंग के कामों को खुद करके देख सकते हैं और इससे जुड़ी बुनियादी बातें सीख सकते हैं।
हम बंधन बैंक की टीम का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने खुद करके सीखने के इस अनोखे तरीके पर भरोसा किया और एक ऐसा अनुभव बनाने में हमारा साथ दिया, जो पढ़ाई के साथ-साथ असल जिंदगी में भी बच्चों के काम आए। हमें पूरी उम्मीद है कि, साथ मिलकर शुरू की गई हमारी इस कोशिश से बच्चे पैसों के प्रति जागरूक बनेंगे और आगे चलकर अपनी जिंदगी में समझदारी भरे फैसले लेने का आत्मविश्वास भी हासिल कर सकेंगे।”
बैंकिंग रोल-प्ले में हिस्सा लेकर बच्चे खेल-खेल में ही पैसों का सही इस्तेमाल कितना सीखेंगे, साथ ही उनमें मुश्किलों को सुलझाने की क्षमता, सही फैसले लेने की सोच और आत्मविश्वास भी विकसित होगा। यह साझेदारी बच्चों को असल दुनिया की जानकारी और जीवन में काम आने वाले हुनर सिखाने के लिए किड्ज़ेनिया इंडिया की लगातार कोशिशों को दिखाती है, साथ ही वित्तीय सेवाओं को समाज के हर तबके तक पहुंचाने और वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के बंधन बैंक के उद्देश्य को भी मज़बूत करती है।
किड्ज़ेनिया का परिचय:
किड्ज़ेनिया पूरे परिवार के भरपूर मनोरंजन के साथ-साथ इंटरएक्टिव तरीके से बच्चों को सिखाने का एक अनोखा केंद्र है, जहाँ वे असल जिंदगी की गतिविधियों का रोल प्ले करके सशक्त बनते हैं, प्रेरणा पाते हैं और सीखते हैं। यहाँ का माहौल बिल्कुल शहर की तरह है, जिसमें पक्की सड़कें, गाड़ियां, इमारतें, अपनी अर्थव्यवस्था और मुद्रा है। किड्ज़ेनिया वास्तविकता और मनोरंजन को मिलाकर एक ऐसा बेहतरीन मंच तैयार करता है, जहाँ बच्चे अलग-अलग तरह के करियर, पैसे के प्रबंधन और जीवन जीने के महत्वपूर्ण कौशल सीखते हैं।
100 से अधिक रोल-प्ले गतिविधियों में पायलट और सर्जन से लेकर शेफ और रेडियो जॉकी जैसी भूमिकाएँ शामिल हैं, जिन्हें शिक्षा जगत के अनुभवी लोगों और बाल विशेषज्ञों ने तैयार किया गया है ताकि बच्चों में ज़रूरी कौशल और अच्छे संस्कार विकसित हो सकें। किड्ज़ेनिया में बच्चों को सुरक्षित और मनोरंजक माहौल में विमानन, स्वास्थ्य सेवा, मीडिया, रिटेल तथा सार्वजनिक सेवाओं की तरह असल जिंदगी के विभिन्न उद्योगों का सच्चा अनुभव मिलता है।
‘पर्पस पार्टनर्स’ (ब्रांड्स) इन अनुभवों को दिल की गहराइयों में उतरने वाले और ब्रांड से संबंधित रोल-प्ले के ज़रिए और निखारते हैं, जिससे किड्ज़ेनिया बिल्कुल अनोखा और स्थायी जुड़ाव वाला प्लेटफॉर्म बन जाता है। किड्ज़ेनिया दुनिया भर में 21 देशों के 27 शहरों में मौजूद है, और यह भारत में मुंबई (2013 से) और दिल्ली एनसीआर (2016 से) में अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहा है।
अधिक जानकारी के लिए देखें www.KidZania.in.




