योगीजी डिजी लिमिटेड ने सेबी के पास डीआरएचपी फाइल की
योगीजी डिजी लिमिटेड ने सेबी के पास डीआरएचपी फाइल की
POSTED BY : MRUNALI SAKPAL DT. 22/07/2026 📞 8850212023
MUMBAI : RMI.IN :- भारत में फ्लैट स्टील प्रोसेसिंग सॉल्यूशन देने वाली प्रमुख घरेलू और इंटीग्रेटेड कंपनियों में से एक और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को फ्लैट स्टील प्रोसेसिंग इक्विपमेंट सप्लाई करने तथा कोल्ड-रोलिंग और डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग मार्केट में एंड-टू-एंड सॉल्यूशन देने वाली योगीजी डिजी लिमिटेड (“कंपनी”) (क्रिसिल रिपोर्ट के अनुसार) ने मार्केट रेगुलेटर ‘सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया’ (“सेबी”) के पास ‘ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस’ (“डीआरएचपी”) फाइल किया है।
कंपनी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) के जरिए इक्विटी शेयर कैपिटल बेचकर फंड जुटाने की योजना बना रही है। इस पब्लिक ऑफर में 2,700.00 मिलियन रुपये (270 करोड़ रुपये) तक का ‘फ्रेश इश्यू’ और 10 रुपये प्रति शेयर की फेस वैल्यू वाले 7,171,290 इक्विटी शेयरों तक का ‘ऑफर फॉर सेल’ शामिल है।
योगीजी डिजी के प्रोडक्ट्स में फ्लैट स्टील प्रोसेसिंग इक्विपमेंट की पूरी रेंज शामिल है, जैसे कोल्ड रोलिंग मिल्स, एनीलिंग और पिक्लिंग लाइन्स, पिक्लिंग लाइन्स, एसिड रीजेनरेशन प्लांट्स, मेटल कोटिंग लाइन्स (GI/GL/ZM लाइन्स), कलर कोटिंग लाइन्स, दूसरी सहायक लाइन्स (स्लिटिंग, ट्रिमिंग और रिवाइंडिंग-कम-ट्रिमिंग लाइन्स सहित), स्किन पास मिल्स, स्पेयर पार्ट्स और कंपोनेंट्स, रेवैम्प और रेट्रोफिटिंग, और इलेक्ट्रिकल और ऑटोमेशन सॉल्यूशंस आदि।
कंपनी के प्रोडक्ट्स स्टील, मेटल प्रोसेसिंग और उससे जुड़े सेक्टर के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हैं, जिनमें इंडिपेंडेंट फ़्लैट स्टील बनाने वाली कंपनियां और इंटीग्रेटेड स्टील प्रोड्यूसर दोनों शामिल हैं। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, सप्लाई किए गए सीआरएम के आधार पर भारतीय सीआरएम सेगमेंट में कंपनी की अनुमानित मार्केट हिस्सेदारी 53 प्रतिशत थी। साथ ही 31 मार्च 2023 और 31 मार्च 2025 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष के बीच के तीन फाइनेंशियल ईयर में जोड़ी गई कुल क्षमता में कंपनी का योगदान लगभग 38% रहा।
कंपनी भारत के हरियाणा राज्य के पलवल में तीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स चलाती है। इनका कुल एरिया लगभग 31,565 वर्ग मीटर है और मैन्युफैक्चरिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला कुल एरिया लगभग 14,170 वर्ग मीटर है। ये यूनिट्स कई तरह के मैन्युफैक्चरिंग काम करने के लिए तैयार हैं।
31 मई, 2026 तक योगीजी डिजी के कस्टमर बेस में 22 एक्टिव कस्टमर शामिल थे, जिनमें स्टील, मेटल प्रोसेसिंग और उससे जुड़े सेक्टर के कस्टमर भी शामिल हैं।
इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेस लिमिटेड और सिस्टेमैटिक्स कॉरपोरेट सर्विसेस लिमिटेड हैं।
About Yogiji Digi Limited
Yogiji Digi Limited is one of the few manufacturers offering complete in-house integration of mechanical manufacturing, electrical systems and automation software, with electrical, mechanical and hydraulic automation systems captively and offered as part of an integrated package along with the mill equipment, making it a full-service solutions provider in the cold rolling and metal processing equipment segment, according to the CRISIL Report. Its backward integration capabilities further strengthen manufacturing operations by enabling in-house production of critical components, including mill housings, chocks and paint coaters, reducing dependence on third-party suppliers and ensuring greater control over quality, cost and delivery timelines, which enables the company to maintain the dimensional accuracy, according to the CRISIL Report.
Company operates three Manufacturing Units located at Palwal in Haryana, India which have a total area of approximately 31,565 square metres and an aggregate manufacturing area of approximately 14,170 square metres and are equipped to handle a range of manufacturing operations. Pursuant to the capacity expansion undertaken in March 2026, company’s facilities are designed to process individual jobs of up to 120 metric tonnes. In the Financial Years ended March 31, 2026, March 31, 2025 and March 31, 2024, company’s installed manufacturing capacity was 6,764.55 MTPA, 5,909.10 MTPA and 5,909.10 MTPA respectively.




