केंद्रीय मंत्री माननीय “रामदास आठवले” द्वारा ‘महालक्ष्मी सरस’ की सराहना
‘उमेद’ के उत्पादों का स्वाद अब सीधे मंत्री के किचन तक!

POSTED BY : ANAGHA SAKPAL DT. 03/05/2026 📞 9004379946
मुंबई NHI.IN(H) : ‘महालक्ष्मी सरस’ केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण का एक बड़ा मंच है, ऐसे गौरवपूर्ण शब्दों में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री माननीय रामदास आठवले ने वांद्रे-कुर्ला संकुल में आयोजित इस प्रदर्शनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया, उत्पादों की जानकारी ली और ‘उमेद’ अभियान की महिला उद्यमियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।


प्रधानमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को मिलेगा बल
दौरे के दौरान माननीय आठवले ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी” द्वारा देश में 1 करोड़ ‘लखपति दीदी’ तैयार करने का जो संकल्प लिया गया है, उसे मजबूत करने का कार्य यह अभियान कर रहा है। इस संकल्प की पूर्ति के लिए हम पूरी शक्ति से कार्य करेंगे,” ऐसी उन्होंने ग्वाही दी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए यह प्रदर्शनी एक महत्वपूर्ण मंच है।
माननीय जयकुमार गोरे के कार्यों की सराहना
इस अभिनव पहल के आयोजन और ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के संदर्भ में उन्होंने राज्य के ग्राम विकास मंत्री माननीय जयकुमार गोरे के कार्यों की विशेष सराहना की। राज्य के हर कोने की महिलाओं को एक सशक्त बाज़ार उपलब्ध कराने में ग्राम विकास विभाग की पहल प्रशंसनीय है, ऐसा उन्होंने कहा।
ग्रामीण स्वाद अब सीधे मंत्री के किचन में
प्रदर्शनी में उपलब्ध शुद्ध, पारंपरिक और घरेलू पद्धति से तैयार किए गए मसाले, अनाज और अन्य खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता से माननीय आठवले प्रभावित हुए। इन उत्पादों का स्वाद अब सीधे केंद्रीय मंत्री के किचन तक पहुंचेगा। उन्होंने स्वयं कुछ उत्पाद खरीदकर महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित भी किया।




