Businessआर्थिक जगत बातम्या

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही/वर्ष के लिए वित्तीय परिणाम

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- तिमाही/वर्ष के लिए वित्तीय परिणाम

POSTED BY : ANAGHA  SAKPAL DT. 26/04/2026 📞  9004379946

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही/वर्ष के लिए बैंक के लेखों का आज अनुमोदन किया है.

मुंबई NHI.IN(H)

  वित्तीय वर्ष 26 के मुख्य बिन्दु

1.    बैंक के निदेशक मण्डल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष में अपेक्षित अनुमोदन के अधीन                          रु. 5.00 प्रति इक्विटी शेयर (रु.10 प्रति इक्विटी शेयर के अंकित मूल्य का 50%) के लाभांश की संस्तुति की है.

2.    वित्तीय कार्यनिष्पादन:

वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान बैंक का निवल लाभ 18,697 करोड़ था. वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान बैंक की ब्याज आय 1,05,992 करोड़ रुपये रही।

 3.    कारोबार में वृद्धि 

बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष  5.78%  की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर  9.74% की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर  2.72%  की वृद्धि हुई है. 31 मार्च, 2026 तक बैंक का कुल कारोबार 23,85,502 करोड़ है. 

4.    जमा में वृद्धि

वैश्विक जमाराशि में वर्ष दर वर्ष  2.72%  की वृद्धि हुई है. 31 मार्च, 2026 तक बैंक के पास कुल जमाराशि आधार ₹ 13,06,891 करोड़ है.

 5.    रिटेल, कृषि एवं एमएसएमई (रैम) क्षेत्र में वृद्धि

बैंक के रैम क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष आधार पर 12.56% की वृद्धि हुई है, जिसमें वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 16.75% की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 18.75% की वृद्धि हुई है. घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम  57.49% है.

6.    एनपीए में कमी: –

31.03.2026 को कुल एनपीए (%) वर्ष दर वर्ष आधार पर  78 बीपीएस की गिरावट के साथ 2.82% रहा तथा निवल एनपीए (%) वर्ष दर वर्ष आधार पर  15 बीपीएस की गिरावट के साथ  0.48% रहा है.

7.    सशक्त पूंजी अनुपात

सीआरएआर 31.03.2026 को 18.10% रहा. सीईटी 1 अनुपात दिनांक 31.03.2025 के 14.98% के सापेक्ष 31.03.2026 को सुधार के साथ 15.69% रहा.

 8.    प्रतिलाभ:

वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान बैंक का आस्तियों एवं इक्विटी पर प्रतिलाभ क्रमशः 1.25% एवं 15.86% रहा.

 परिणाम की मुख्य विशेषताएँ

मद

(₹ करोड़ में)

तिमाही वार्षिक
दिसंबर-25

(तिमाही)

मार्च-26

(तिमाही)

QoQ

(%) / bps 

मार्च-25

(वित्त वर्ष)

मार्च-26

(वित्त वर्ष)

YoY

(%) / bps 

कुल कारोबार 22,39,740 23,85,502 6.51 22,55,141 23,85,502 5.78
वैश्विक जमा 12,22,856 13,06,891 6.87 12,72,247 13,06,891 2.72
चालू जमा 67,752 84,087 24.11 86,409 84,087 -2.69
बचत जमा 3,47,342 3,75,990 8.25 3,39,916 3,75,990 10.61
कासा 4,15,094 4,60,077 10.84 4,26,325 4,60,077 7.92
कासा (%) 33.94 35.21 127 33.51 35.21 170
सीडी अनुपात (%) 83.89 83.27 -62 77.35 83.27 592
खुदरा 2,45,541 2,53,083 3.07 2,16,777 2,53,083 16.75
कृषि 1,75,294 1,83,394 4.62 1,78,479 1,83,394 2.75
एमएसएमई 1,56,203 1,62,007 3.72 1,36,423 1,62,007 18.75
रैम अग्रिम 5,77,038 5,98,484 3.72 5,31,679 5,98,484 12.56
सकल अग्रिम 10,16,884 10,78,611 6.07 9,82,894 10,78,611 9.74
आय
ब्याज आय 26,443 26,439 -0.02 1,05,909 1,05,992 0.08
ब्याज से इतर आय 4,541 5,412 19.18 19,813 19,435 -1.91
ब्याज व्यय 17,115 17,033 -0.48 68,695 69,333 0.93
परिचालन व्यय 6927 6,863 -0.92 25,937 27,474 5.93
निवल ब्याज आय 9,328 9,406 0.84 37,214 36,659 -1.49
परिचालन लाभ 6,942 7,955 14.59 31,090 28,620 -7.95
निवल लाभ 5,017 5,316 5.96 17,987 18,697 3.95
अनुपात
एनआईएम (%) 2.76 2.64 -12 2.91 2.70 -21
जमा लागत (%) 5.31 5.23 -8 5.52 5.39 -13
अग्रिम से प्राप्त लाभ(%) 8.27 7.98 -29 8.74 8.27 -47
आय लागत अनुपात (%) 49.95 46.31 -364 45.48 48.98 350
आरओए (%) 1.35 1.36 1 1.26 1.25 -1
आरओई (%) 17.09 18.04 95 17.20 15.86 -134
सकल एनपीए (%) 3.06 2.82 -24 3.60 2.82 -78
निवल एनपीए(%) 0.51 0.48 -3 0.63 0.48 -15
पीसीआर (%) 95.13 95.03 -10 94.61 95.03 42
क्रेडिट लागत (%) 0.09 0.16 7 0.77 0.23 -54
सीईटी-1 (%) 13.94 15.69 175 14.98 15.69 71
सीआरएआर (%) 16.49 18.10 161 18.02 18.10 8

 नेटवर्क:

  • 8,697 शाखाएँ, विदेशी शाखाओं सहित
  • 8,656 एटीएम
  • 26,147 बीसी केंद्र
  • 138 एमएलपी (एमएसएमई ऋण केंद्र)
  • 143 आरएलपी (खुदरा ऋण केंद्र)
  • 76 एएलपी (कृषि ऋण केंद्र)
  • 117 एमएसएमई फ़र्स्ट, शाखाएं
  • 1,675 गोल्ड ऋण केंद्र
  • 12 लार्ज कॉर्पोरेट शाखाएं एवं 38 मिड कॉर्पोरेट शाखाएं
  • 3 सैमबी एवं 28 एआरबी

वित्तीय समावेशन योजनाएं:

सरकार समर्थित योजनाएं जैसे पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, पीएमजेडीवाई और एपीवाई के माध्यम से भारत सरकार द्वारा शुरू की गई वित्तीय समावेशन योजनाओं का उद्देश्य बाधाओं को समाप्त करना और समाज के निम्न आय वर्ग को आर्थिक मूल्य वाली वित्तीय सेवाएं प्रदान करना है.

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना(पीएमजेजेबीवाई):

यह एक सरकार द्वारा समर्थित जीवन बीमा योजना है, जिसमें 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 3.09 लाख नए नामांकन किए गए हैं.

  • प्रधानमंत्री सुरक्षाबीमा योजना(पीएमएसबीवाई):

यह एक सरकार द्वारा समर्थित दुर्घटना बीमा योजना है, जिसमें 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 10.25 लाख नए नामांकन किए गए हैं.

 

  • प्रधानमंत्री जन धन योजना(पीएमजेडीवाई): 

हमारे बैंक ने 31.03.2026 तक पीएमजेडीवाई योजना के अंतर्गत ₹ 15,964 करोड़ की राशि के कुल 3.40 करोड़ खाते खोले हैं. 31.03.2025 तक ₹ 13,266 करोड़ की राशि के कुल 3.21 करोड़ खाते खोले गए थे.

  • अटल पेंशन योजना (एपीवाई):

एपीवाई एक पेंशन योजना है, जो मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों पर लक्षित है तथा 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही में बैंक द्वारा 2.27 लाख नए नामांकन किए गए हैं.

  • महिला उद्यमियों के लिए यूनियन नारी शक्ति योजना:

वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के दौरान ₹ 560 करोड़ के 3,080 आवेदन मंजूर किए गए.

 

  • हरित पहल हेतु ऋण सुविधा: –
  • नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र: – 31.03.2026तक ₹ 33,572 करोड़ की ऋण राशि मंजूर की गई.
  • यूनियन ग्रीन वाहन: – 03.2026 तक ₹ 2,084 करोड़ की ऋण राशि मंजूर की गई.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!